फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The meeting raised the issue of scale promotion

बैठक में उठा पदोन्नति वेतनमान का मुद्दा

Mon, 16 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
The meeting raised the issue of scale promotion

प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को हुई बैठक में

विज्ञापन
टीचरों को पदोन्नति वेतनमान अब तक न देने के  मुद्दे पर रोष जताया गया। गत वर्ष की लेखा पर्ची लेखाधिकारी से दिलाने की भी मांग की गई। बैठक अध्यक्ष श्रीकांत पांडे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

ब्लाक अध्यक्ष भरखनी गिरीश दीक्षित ने 17,140 व 18,150 और पदोन्नत किए गए टीचरों को पदोन्नत वेतनमान न देने का भी मुद्दा गहराया। जिला मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने लेखाधिकारी से हुई वार्ता के क्रम में अवगत कराया कि 17140 व 18150 जनवरी के वेतन में दे दिया गया, जो एक दो दिन में टीचरों के खातों में पहुंच जाएगा।

साथ ही लेखाधिकारी से मांग की गत वर्ष की लेखा पर्ची शीघ्र मुहैया करा दी जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक मिश्र ने कहा कि मिड-डे मील में परिवत्रन लागत एवं रसोइयों का मानदेय अक्तूबर 2014 से अपर्याप्त है। इससे टीचरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

संगठन मांग करता है कि परिवर्तन लागत व रसोइया मानदेय शीघ्र भिजवाया जाए, जिससे मिड-डे मील सुचारु रूप से चल सके। वर्ष 14-15 में विद्यालय विकास अनुदान तथा रंगाई पुताई व ड्रेस का शेष 25 प्रतिशत धनराशि शीघ्र दिलाने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिले में क्रास चेकिंग के नाम पर निर्दोष टीचरों के हो रहे उत्पीड़न से जिले के टीचरों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर श्रीकांत अवस्थी, नीरज मिश्रा, मुन्नू सिंह और नीरा सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed