फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The mass rape of women

महिला से घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 13 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 13 Feb 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
The mass rape of women

लोनार क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला

विज्ञापन
पाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में निल पर मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। एसपी ने एसओ को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।

उधर, एक अन्य घटना में एक महिला के साथ युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लोनार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को एसपी से मिली। उसने दिए पत्र में बताया कि नौ फरवरी  की रात उसका पति किसी काम से फर्रुखाबाद गया था और वह घर पर अकेली थी।

रात करीब 11 बजे गांव निवासी अमरेश, मझिले और चंद्रभान घर में मूड में घुसे और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए चले गए। जानकारी थाने पर दी मगर वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसपी उमेश सिंह ने महिला की रिपोर्ट महिला थाने में निल पर दर्ज कराके चिकित्सीय परीक्षण कराया और बाद में केस लोनार थाने भेज दिया।

उन्होंने एसओ को फटकार लगाई और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इधर, थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना में एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी, जिसमेें बताया कि वह 10/11 फरवरी की रात अपने पति के साथ थी। रात में वह बाथरूम करने निकली।

इसी बीच गांव निवासी महेंद्र घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो उसके पति आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया। क्षेत्र में हुई घटनाओं से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed