{"_id":"645d3623e60780f5f305c8ab","slug":"the-madman-made-the-young-man-run-with-an-ax-hardoi-news-c-12-1-227670-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिरफिरे ने कुल्हाड़ी लेकर युवक को दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिरफिरे ने कुल्हाड़ी लेकर युवक को दौड़ाया
Fri, 12 May 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 12 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। एक सिरफिरे ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहले तो युवक को बीच सड़क पर दौड़ाया और इसके बाद युवक की कार में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली शहर के नघेटा रोड निवासी देशदीपक चौहान ने पुलिस को बताया कि छह मई की रात को वह अपनी कार से बाजार से लौटकर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास पहुंचा। उसी बीच लाइन पुरवा स्टेट बैंक के पीछे गली का रहने वाला पप्पू उर्फ गुलाब खां हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंचा। देशदीपक के मुताबिक पप्पू ने पहले तो उस पर वार करने के लिए उसे दौड़ाया।
उसने किसी तरह इधर-उधर छिपकर जान बचाई। इसके बाद उसने कुल्हाड़ी चलाते हुए कार के शीशे तोड़ दिए। सिरफिरे की इस हरकत से वहां खलबली मच गई। पुलिस ने पप्पू उर्फ गुलाब खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज मामला दर्ज कर लिया है। जांच एसआई संतोष कुमार शुक्ला को सौंपी गई है।