{"_id":"6202a682c05a866629533ccd","slug":"the-least-candidate-in-the-election-fray-from-gopamau-hardoi-news-knp679569753","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपामऊ से सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपामऊ से सबसे कम प्रत्याशी चुनाव मैदान में
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव के लिए बज रही रणभेरी के बीच जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों के लिए 85 उम्मीदवार चुनावी रण में है। सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी सवायजपुर विधानसभा सीट से है, तो सबसे कम गोपामऊ सीट से सात प्रत्याशी मैदान में है।
चुनाव चिन्ह आवंटन के साथ ही चुनावी रण में मौजूद प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चुुनाव प्रचार को गति दे दी है। खास बात यह है कि गत दिनों नाम वापसी के बाद शेष रह गए सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
जिन पार्टियों का चुनाव चिन्ह निर्वाचन आयोग से निर्धारित है उनके प्रत्याशियों को वही चुनाव चिन्ह मिला है शेष राजनीतिक दलों एवं निर्दलीयों को उनकी पसंद के चुनाव चिन्हों में से उपलब्ध चिन्हों को प्राथमिकता के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अविनाश कुमार के अनुसार, नाम वापसी के लिए निर्धारित तिथि के तहत गत दिन पांच विधानसभा सीटों से छह उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए थे।
बताया कि इनमें हरदोई सदर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार गरिमा अग्रवाल, विधानसभा क्षेत्र शाहाबाद से निर्दलीय उम्मीदवार विमल कुमार शुक्ला, विधानसभा सवायजपुर से निर्दलीय उम्मीदवार शिखा तिवारी
सांडी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रफुल्ल कुमार, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार विनोद कुमार व सुनीता पाल थे।
जिसके बाद जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों से 85 उम्मीदवार चुनावी रण में हैं, जिनको नियमानुसार चुनाव चिन्हों का आवंटन कर दिया गया है।
ये हैं मैदान में मौजूद उम्मीदवार---
विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार
सवायजपुर 14
बिलग्राम मल्लावां 13
शाहाबाद 12
सांडी 12
संडीला 10
बालामऊ 9
हरदोई सदर 8
गोपामऊ 7