फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Kshatriya community is divided; there is a need to remain united: Dr. Kirti.

विभाजित हैंं क्षत्रिय समाज के लोग, एक जुट रहने की जरूरत : डॉ. कीर्ति

Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The Kshatriya community is divided; there is a need to remain united: Dr. Kirti.
हरदोई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की वीरांगना प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद़ डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा है कि क्षत्रिय समाज के लोग विभाजित हैं। इन्हें एक जुट रहने की जरूरत है। समाज की वास्तविक शक्ति एकता में ही निहित है। बताया कि बीस अक्तूबर को आरआर इंटर कॉलेज के परिसर में दशहरा महोत्सव का आयोजन होगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. कीर्ति सिंह ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य क्षत्रिय समाज को संगठित करना है। समाज के लोगों के बीच एकता, भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न स्तरों पर क्षत्रिय समाज विभाजित है। संगठित होना जरूरी है, तााकि सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक विकास के लिए प्रभावी भूमिका निभाई जा सके। 20 अक्तूबर के कार्यक्रम में रायबरेली की विधायक अदिती सिंह मुख्य अतिथि होंगी। दावा किया कि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अजय सिंह भी मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में डॉ. अजय सिंह, ब्लाक प्रमुख संघ के अध्यक्ष पन्ने सिंह, बावन के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




दुर्गा पूजा महोत्सव 16 अक्तूबर से
कीर्ति सिंह ने बताया कि पिछले 11 सालों की तरह इस बार भी श्री शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 16 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक आयेाजन होंगे। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही पारंपरिग कार्यक्रमों का आयेाजन होगा। इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि भी उपस्थित रहेंगे। नवरात्रि गरबा और डांडिया रास के जरिए उत्सव को उल्लास पूर्ण मनाया जाएगा। बतायाकि 16 अक्तूबर को मूर्ति स्थापना होगी। 17 अक्तूबर को सरस्वती वंदना, गणेश वंदना के साथ झांकी प्रस्तुत की जाएंगी। 18 अक्तूबर को माता कीचौकी का आयोजन होगा। 19 अक्तूबर को कन्या भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 अक्तूबर को 56 भेाग का आयेाजन किया जाएगा। 21 अक्तूबर को सिंदूर उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed