{"_id":"58d7fec64f1c1b31581a0f42","slug":"the-kidnapped-girl-did-not-take-any-other-clue","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त बालिका को दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त बालिका को दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 26 Mar 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
टड़ियावां। थाना क्षेत्र से शनिवार को अगवा की गई छात्रा को पुलिस दूसरे दिन भी बरामद नहीं कर सकी। बाइक से आए अपहरण कर्ताओं ने गांव के ही स्कूल गेट के सामने से उसका अपहरण किया था। एसओ का कहना है कि अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी कर ली गई है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी मतुले ब्रजवासी की बेटी नेहा (9) का शनिवार सुबह अपहरण हो गया था। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा है। स्कूल जाते समय एक बाइक पर सवार दो युवक स्कूल गेट के सामने से उसको अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
छात्रा की मां गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने गोरखपुर के थाना बेलघाट के पिपर संडी गांव निवासी दिनेश के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस को अपहरणकर्ताओं की सुरागरसी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी की लोकेशन गोरखपुर में मिली है। इसके चलते पुलिस की एक टीम गोरखपुर के लिए रवाना कर दी गई है। जबकि दूसरे दिन भी बेटी की बरामदगी नहीं होने के कारण परिजन काफी पेरशान हैं। चर्चा है कि आरोपी युवक ने छात्रा की मां के नंबर पर फोन कर उसे अकेले लखनऊ आने को कहा था।
एसओ भानु प्रताप सिंह ने छात्रा की मां के पास अपहरणकर्ताओं का फोन आदि आने की जानकारी होने से इंकार किया। बताया कि छात्रा को तलाश की जा रही है। संभवता: कल तब अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा।