{"_id":"d94870308a054fc7d5204818489765a9","slug":"the-instructions-for-training-operators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालकों की ट्रेनिंग के दिए गए निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालकों की ट्रेनिंग के दिए गए निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सौरभ गुप्ता सोमवार
विज्ञापन
को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला सूचना एवं
विज्ञान अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने जिलों से कामन सर्विस सेंटर
सीएससी-त्रिवेणी सेंटरों की प्रगति के बारे में जानकारी करते हुए सभी जिलों
में संचालकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अब एक स्थान एक सेंटर की सीमा समाप्त हो गई है और एक स्थान पर यदि और भी लोग सेंटर खोलने के इच्छुक हैं, तो उनसे आवेदन लेकर उनका निस्तारण किया जाए। राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के साथ लखनऊ मुख्यालय से सीएससी त्रिवेणी के प्रदेश प्रभारी नागेंद्र सिंहल ने अधिकारियों से सेंटरों के संचालन को लेकर चर्चा की।
दोनाें अधिकारियों ने जिलों से सेंटरों के संचालकों कोे लागिन करने से लेकर हेल्पलाइन नंबर आदि ठीक से वर्क न करने सहित अन्य समस्याएं बताईं, जिसको लेकर अधिकारियों ने त्वरित जरूरी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हरदोई के लिए बताया कि जिले में अब तक 439 सीएससी स्वीकृति किए जा चुके हैं।
जिसमें 127 सेंटर नगरीय क्षेत्रों में एवं 312 सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृति हुए हैं। सेंटर संचालकों द्वारा इनका संचालन करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बताया कि जिले में 1101 ग्राम पंचायतें हैं एवं 6 नगर पंचायत तथा 7 पालिका क्षेत्र हैं। सेंटर स्थान एवं संख्या सीमा समाप्त होने पर अब सभी स्थानों पर सेंटरों के लिए आवेदन मांगने के साथ ही एक ही स्थान पर एक से ज्यादा सेंटरों के आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा।