{"_id":"3548c78ebac2b2428778762c78497940","slug":"the-inspection-found-deficiencies-in-schools-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों के निरीक्षण में मिलीं खामियां
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
Updated Wed, 16 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों के मंगलवार को निरीक्षण में बेसिक शिक्षा अधिकारी को भारी अनियमितताएं मिली। जिस पर विद्यालय के टीचरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, सबायजपुर में बीईओ को निरीक्षण में दो टीचरों सहित चार नदारद मिले। उन्होंने कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट बीएसए को भेजी है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. बृजेश मिश्र बिलग्राम ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जफरपुर तिगांवा में निरीक्षण के दौरान टीचर पूनम तिवारी अनुपस्थित मिली। इसके अलावा विद्यालय में विद्यार्थियों को ड्रेस गुणवत्तायुक्त नहीं बांटी गई थी। जूनियर हाई स्कूल परसोला में छात्रोें को वितरित की गई ड्रेस की गुणवत्ता सहीं नही थी। विद्यालय के सहायक अध्यापक अवधेश, शीला, पूजा एवं आराधना को अनियमितताओं पर दूसरे विद्यालय में समायोजित करने के निर्देश दिए। माधौगंज के जूनियर हाई स्कूल देवी पुरवा की सहायक अध्यापक मुक्ता शुक्ला, जाहिद जमा और जितेंद्र कुमार को अनियमितता पर दूसरे विद्यालय में समायोजित करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय तेरवा कुल्ली में प्रधानाध्यापक शशिल कुमार अनुपस्थित मिले और विद्यालय में भारी अनियमितता मिली। जिस पर उनको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा जूनियर हाई स्कूल ईशरापुर में सहायक अध्यापक सुनीता राठौर अनुपस्थित मिली। विद्यालय में छात्रों को गुणवत्तायुक्त ड्रेस वितरित नहीं की गई थी। इसके अलावा जिस पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अनियमितता पर विद्यालय के टीचर अनुपम पाल और विकास त्रिवेदी को दूसरे विद्यालय में सामहित करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
उधर, बीईओ भरखनी पवन द्विवेदी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय निजामपुर सैदा का औचक निरीक्षण किया। यहां पर अनुदेशक विकास व रीता अनुपस्थित मिले। छात्र संख्या 27 के सापेक्ष मात्र 6 बच्चे स्कूल में मौजूद मिले। यहां कम छात्र संख्या के बावजूद 6 टीचरों की तैनाती है। लेकिन पढ़ाई का स्तर ठीक नही पाया गया। उन्होंने प्रधानाध्यापक रामपाल को छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक विद्यालय खितौली में शिक्षक मौजूद मिले लेकिन यहां विद्यालय में अतिक्रमण करने वाले ग्रामीणों से अतिक्रमण हटाने को कहा। न हटाने पर कार्रवाई की बात कही। प्राथमिक विद्यालय इनायतपुर में प्रधानाध्यापक विनोद शुक्ला द्वारा 12:15 बजे तक छात्रों की उपस्थित पंजिका रजिस्टर पर दर्ज नही की गई। यहां एमडीएम के रजिस्टर भी प्रधानाध्यापक नही दिखा सके। कक्षा 7 के छात्र दीपेंद्र से कठिन हिंदी का अंग्रेजी में अनुवाद सरलता से करने पर बीईओ ने उसकी पीठ थपथपाई। प्राथमिक विद्यालय खम्हरिया में शिक्षक राजवीर व शिक्षिका पूनम अनुपस्थित मिली। बीईओ ने अपनी जांच आख्या बीएसए को भेजने की बात कही।