फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The information on health and nutrition day

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस में दी जानकारी

Sun, 08 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 08 Feb 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The information on health and nutrition day

राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस

विज्ञापन
का आयोजन शनिवार को निर्धारित ग्राम सभाओं में किया गया। सामूहिक रूप से 43 ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन कर बच्चों और गर्भवती महिलाओं तथा किशोरियों को जानकारियां दी गई।

आयोजनों का जिला स्तरीय अफसरों ने निरीक्षण किया और हकीकत को परखा। राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत शनिवार को जनपद की 43 ग्राम सभाओं में स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन गया। स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गर्भवती  महिलाएं और बच्चों का टीकाकरण किया गया तथा पुष्टाहार बांटा गया।

विकास खंड अहिरोरी के ग्रामसभा अहिरोरी, बघौली, अठौआ, परसपुर सहित सात स्थानों पर दिवस का आयोजन किया गया। जिनका निरीक्षण जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जमीर अहमद और एआरओ बीआर पाठक ने किया। इनके साथ अधीक्षक मनु शर्मा ने भी व्यवस्थाएं जांची।

पोषण दिवस में डा. राजीव, डा. विनोद, अरविंद शुक्ला, रोहित सिंह, एएनएम शीला देवी, निर्मला सिंह ने टीकाकरण कराया और संस्थागत प्रसवों के बारे में बताया और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

इसके अलावा बाल कुपोषण में कमी के लिए पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों का वजन तथा लंबाई की माप तथा कुपोषित बच्चों को चिह्नित किया गया। इसी प्रकार जनपद के अन्य ग्राम सभाओं में भी स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed