{"_id":"69e50e0744fba774fd087171","slug":"the-heat-intensified-with-the-mercury-rising-two-degrees-in-24-hours-to-cross-42-degrees-hardoi-news-c-213-1-hra1004-148336-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: प्रचंड हुई गर्मी, चौबीस घंटे में दो डिग्री उछलकर पारा पहुंचा 42 डिग्री पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: प्रचंड हुई गर्मी, चौबीस घंटे में दो डिग्री उछलकर पारा पहुंचा 42 डिग्री पार
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर ही दिया है। अप्रैल माह को अभी 10 दिन बाकी है लेंकिन गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रख दिया। इस सीजन में पहली बार पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लगातार गर्मी बढ़ने के साथ ही लू के थपेड़ों ने भी लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। घर से बाहर निकलने पर लोग धूप से बचाव करने के लिए तमाम जतन करते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए भी लोग जूस और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते दिख रहे हैं।
मई से पहले गर्मी के तेवरों ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया है। जिले में पिछले 10 दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। शनिवार को पारा ने इस सीजन का उच्चतम स्तर हुआ था तो 24 घंटे में ही एक दिन पहले का रिकार्ड टूट गया। रविवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से लोगों का हाल बेहाल रहा। दिन में धूप इतनी तेज थी कि चेहरा और हाथ कवर करने के बाद भी लोगों को शरीर पर जलन जैसी महसूस होती रही।
धूप से बचने के लिए लोग छाता और गमछा लेकर ही घर से निकले। गन्ने के जूस, बेल का शर्बत और ठंडे पेय पदार्थों को पीकर लोग गर्मी से बचाव करते दिखे। भीषण गर्मी के साथ लू के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया। पांच किमी की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार काे न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोत्तरी होकर 22.5 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इससे लोगों को रात में भी राहत मिलते नहीं दिख रही है।