फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The hands of the police did not reach the real culprit

असल गुनहगार तक नहीं पहुंचे पुलिस के हाथ

Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The hands of the police did not reach the real culprit
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में मुरीदापुर गांव के पास दुर्गा फ्लोर मिल में पांच महीने से बिना लाइसेंस के नकली खाद और कीटनाशक दवा बनाकर बेची जा रही थी, लेकिन जिम्मेदारों को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

उधर, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने देर रात विजय गौड़ समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सोमवार को अफसरों ने फैक्टरी का भंडाफोड़ कर चार मजदूरों को हिरासत में लिया था, लेकिन अब तक असल गुनहगारों पर न तो मुकदमा दर्ज किया गया और न ही उन्हें हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के प्रसिद्ध डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने ग्राम मुरीदापुर निकट स्थित अपने दुर्गा फ्लोर के गोदाम का किराये के लिए एग्रीमेंट अलीगंज लखनऊ निवासी विजय गौड़ से वर्ष 23 जुलाई 2021 को किया था। शर्तों के अनुसार गोदाम का इस्तेमाल गैर कानूनी कार्यों के लिए नहीं किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद कृषि विभाग की तरफ से की गई छापा मार कार्रवाई में बड़े पैमाने पर नकली रसायन व दवा बनाने का जखीरा बरामद हुआ।
पैकिंग कर रहे शाहजहांपुर के हथौड़ा निवासी दिहाड़ी करने वाले चार मजदूर जावेद मोहमद, शरीफ, कौशल व जमील को हिरासत में लिया गया है, जबकि कृषि विभाग की तरफ से असल गुनहगारों के खिलाफ अब तक न मुकदमा दर्ज किया गया और न ही अन्य कोई कार्रवाई अमल में लाई गई है।
गोदाम से बरामद सामान
एग्रो फेयर जाइम 5,850 किलो, मोनो जिंक 750 किलो, सल्फर 175 किलो, मल्टी गोल्ड प्लस 400 बोतल, सूक्ष्म पोषक तत्व की 200 बोतल, काला दानेदार कच्चा माल 500 बोरी,

काला महीन दानेदार माल 180 बोरी, अंबर फसल गोल्ड 200 पैकेट, हाइड्रोक्लोराइड 50 पैकेट, वायला जिंकल 80 बोरी, सफेद पाउडर 23 बोरी, पीला पाउडर तीन बोरी, खाली बाल्टी 65 बरामद की गईं। इसके अलावा कांटा मशीन, पैकिंग मशीन, सिलाई मशीन और रैपर आदि भी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed