{"_id":"521fccdc43e4d42c8d1b1528d62eada0","slug":"the-government-will-pay-off-loans-for-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों को कर्ज अदायगी में सरकार देगी छूट’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों को कर्ज अदायगी में सरकार देगी छूट’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बरबाद हुई फसल का आकलन
विज्ञापन
करने को प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने सपा कार्यकर्ताओं
से अपील की। सुभाषनगर स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ
बैठक करते हुए उन्होंने फसल का मूल्यांकन कर अवगत कराने को कहा, साथ ही
किसानों को भरोसा दिलाते हुए सरकार द्वारा कर्ज अदायगी में छूट देने की बात
कही।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि असमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसल बरबाद हो गई है। जिसका आकलन करने को कार्यकर्ता गांव-गांव जाएं और पूरे नुकसान के बारे में बताएं। किसान अगली खरीफ की फसल को लेकर चिंतित न हों।
भले ही केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, फिर भी प्रदेश सरकार सीमित संसाधनों से गरीब को भूखा नहीं रहने देगी। कहा कि किसानों की कर्ज अदायगी में प्रदेश सरकार द्वारा पूरी छूट दी जाएगी और अगली फसल के लिए सभी संसाधन मुहैया कराएंगे।
पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि शहर और गांव की सीमा से उठकर पूरे जिले के लोगों के हित के लिए जो हो सकेगा वह कार्य किया जाएगा। कहा कि हरदोई को उत्तम शहर बनाने को सड़क व गलियों का निर्माण, 24 घंटे पानी की आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट लगवाई गई।
इस मौके पर सपा नगर अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, गौरी शंकर अवस्थी, अवधेश गुप्ता, हबीब लिट्टे, मो. हसीन, रानू त्रिवेदी, अंबुज शुक्ला, विजय मिश्रा व एसके मिश्रा आदि मौजूद थे।