फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The government promises the new intentions'

‘सरकार ने पूरे किए वादे अब नए इरादे’

Mon, 16 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 16 Mar 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
" The government promises the new intentions'

सपा के प्रदेश सचिव एवं पूर्व दर्जा प्राप्त

विज्ञापन
राज्यमंत्री डा. राजपाल कश्यप ने कहा कि सपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने का काम किया है अब सरकार के नए इरादे है और आम जनमानस के कल्याण के लिए हर स्तर पर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि सपा ही समाज के हर वर्ग की हितैषी है और आने वाले समय में प्रदेश के लोगों को और भी कई कल्याणकारी तथा विकास परक योजनाओं की सौगात मिलेगी। प्रदेश की सपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सपा सरकार ने अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थानों को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया और सभी योजनाओं में अल्पसंख्यकों की 20 प्रतिशत भागीदारी दी।

मो. अली जौहर विश्वविद्यालय, मेडिकल कालेज, शिक्षा, नि:शुल्क सिंचाई, नि:शुल्क चिकित्सा व शिक्षा सहित समाजवादी पेंशन, एंबुलेंस, वूमन पावर लाइन, लोहिया आवास, समग्र गांव, मेट्रो रेल, सिक्स लेन एक्सप्रेस वे, कामधेनु योजना, श्रवण तीर्थ यात्रा, समाजवादी साइकिल योजना, आईटीआई स्थापना सहित तमाम योजनाओं से प्रदेश में विकास और जनकल्याण का कार्य हुआ है।

प्रेस कांफ्रेंस के बाद उन्हाेंने प्रदेश सचिव डा. राजपाल कश्यप के साथ वरिष्ठ सपाइयों को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और कहा कि अब चेताने की बजाए कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जो अफसर और कर्मचारी जनता की समस्याएं नहीं सुनेगा उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र भेजा जाएगा।

इस मौके पर सपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल, जिला सचिव अमित बाजपेयी, संजय कश्यप, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव, हाजी नासिर अली, सभासद शैल सिंह, आदर्श दीपक मिश्रा, राजीव सिंपल और वीरपाल सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed