{"_id":"620e832420ecf0434e4cfcd0","slug":"the-government-of-double-engine-has-improved-the-picture-of-the-state-hardoi-news-knp681159314","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार ने संवार दी प्रदेश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार ने संवार दी प्रदेश की तस्वीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। भाजपा की स्टार प्रचारक और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने विधायक आशीष सिंह आशू की चुनावी रैली में भाजपा सरकार के पक्ष में जमकर कसीदे पढ़े। कहा कि केंद्र व राज्य की डबल इंजन की सरकार प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।
कहा कि पूरे प्रदेश में विकास के कार्य नजर आ रहे हैं। प्रत्याशी विधायक आशीष सिंह आशू ने विधानसभा क्षेत्र में अनेकों विकास के काम कराए हैं।
अपना दल (एस) की प्रमुख अनुप्रिया भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में बृहस्पतिवार को कस्बे के जूनियर हाईस्कूल में एक जनसभा को संबोधित कर रही
थीं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों के हित में तमाम योजनाएं लागू कीं, जिससे उनके जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है। गरीबों को यूपी में पांच वर्षो में 46 लाख आवास दिए गए।
निशुल्क गैस सिलिंडर, बिजली कनेक्शन, स्वास्थ्य बीमा, गोल्डन कार्ड देकर गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का कार्य किया गया। कहा कि युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए इंफास्ट्रक्चर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मेट्रो, एयरपोर्ट, सड़क, हर जिले में मेडिकल कालेज के अलावा बिजली घरों की स्थापना की गई है। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि उनका काम आलोचना करना है, जबकि प्रधानमंत्री देश के लिए 20 घंटे काम करते हैं।
अपने 27 मिनट के उद्बोधन में उन्होंने महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों को साधने के प्रयास किए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील के साथ अपना संबोधन समाप्त किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी विधायक आशीष सिंह आशू ने भी जनसभा को संबोधित किया।