{"_id":"c1325cb2abd5dedc2efc23a3b85aeafa","slug":"the-government-made-promises-in-three-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरकार ने तीन साल में किए वादे पूरे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरकार ने तीन साल में किए वादे पूरे’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि सपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर
वर्ग के भले का कार्य कर रही है। कल्याणकारी नीतियों से आज पालिका के
संविदा सफाईकर्मियों को 44 सौ मासिक वेतन के साथ पर 14,190 रुपये का भुगतान
हो रहा है।
उन्होंने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और सीएम अखिलेश यादव का प्रयास विकास और कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाने का है। सपा सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में सभी वादों को पूरा करने का काम किया है।
उन्होंने संविदा कर्मियों को जून माह के बढ़े हुए मासिक वेतन की भुगतान की चेकों को बांट वरिष्ठ जनों से भी चेकों का वितरण कराया। राज्यमंत्री ने शहर के विकास कार्यों को आदर्श बताते हुए इसका सारा श्रेय सांसद नरेश अग्रवाल को दिया। कहा कि उन्हीं के प्रयासों से शहर में सड़कों का चौड़ीकरण, इंटरलाकिंग और गलियों को चमकाने का काम हुआ है।
पालिका के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विकास कार्यों का सिलसिला जारी रहेगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि संविदा सफाईकर्मियों के बीच जून माह के बढ़े हुए वेतन की 20,29,260 रुपयों की चेकों का वितरण हो रहा है। बढे़ हुए वेतन से प्रतिवर्ष करीब 180 लाख की बढ़ोतरी हो गई।
उन्होंने सहयोग के प्रति आभार जताया। सभासद फखरूल इस्लाम ने भी विचार व्यक्त किए। सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों में जितेंद्र बाल्मीकि, पचनू, गोपाल आदि ने वेतन बढ़ोतरी के लिए आभार जताया। प्रभारी ईओ एवं एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता, लेखाकार बालेश्वर मिश्रा, सभासद कल्पना तिवारी, ज्योति प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थेे।