{"_id":"5dfa710e8ebc3e87e0219f6c","slug":"the-government-is-afraid-of-agitation-suspension-and-dismissal-hardoi-news-knp533068213","type":"story","status":"publish","title_hn":"न विधायकों की पीड़ा दिख रही न कर्मचारियों की: सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न विधायकों की पीड़ा दिख रही न कर्मचारियों की: सुनील
विज्ञापन
तहसील सदर में आयोजित धरने में शामिल लेखपाल। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : HARDOI
आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों का कार्यबहिष्कार और प्रदर्शन जारी है। बुधवार को भी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव की अगुवाई में जिले भर के लेखपालों ने तहसील सदर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार का रवैया उदासीन है। उसे न विधायकों की पीड़ा दिख रही है और न ही कर्मचारियों की।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन से घबराई सरकार ने उनके निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू कर दी है। सरकार कुछ भी कर ले, लेकिन लेखपाल कदम वापस नहीं खींचेंगे। जिला मंत्री ज्ञान प्रकाश वर्मा ने कहा कि लेखपाल अब रिक्त पदों का प्रभार लेकर काम नहीं करेंगे।
सरकार रिक्त पदों पर लेखपालों की भर्तियां करें। कहा कि संवर्ग की जायज मांगों पर सरकार की उदासीनता से लेखपालों में नाराजगी है। तहसील सदर के अध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि सरकार की मानसिकता कर्मचारियों के हित मेें नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश राजवंशी, उपमंत्री अनिल कुमार, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, राजेश गुप्ता, संडीला अध्यक्ष सत्यपाल, मंत्री सुशील गुप्ता, तहसील सदर के मंत्री श्रीपाल वर्मा व बिलग्राम अध्यक्ष सुबोध कुमार ने भी विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर लवकेश कुमार, श्रीकांत मिश्रा, रामनाथ, नरेंद्र द्विवेदी, रामप्रताप मिश्रा, शिवमोहन यादव, अनूप शुक्ला, आशीष वाजपेयी, कपिल, अमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, फूलचंद्र, अंकित, प्रतीक व श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।

हरदोई में तहसील सदर में आयोजित धरने को संबोधित करते लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव। संवा?- फोटो : HARDOI