फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government continues on the path of Atal

अटल के विकास के रास्ते पर चल रही मोदी सरकार

Fri, 25 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
The government continues on the path of Atal
हरदोई। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का 91वां जन्मदिन शुक्रवार को जिले भर के भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया।  जिला कोषाध्यक्ष अनुज कुमार गुप्ता के आवास पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर तिलक करते हुए जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 1924 में अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म बटेश्वर नामक गांव में एक सामान्य परिवार में हुआ था।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री बनने पर देश को ऊंचाइयों पर ले गए। पोखरन में परमाणु विस्फोट कर देश का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री के दिखाए विकास के रास्ते पर ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चल रहे हैं।
विज्ञापन


 पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने भी उनके बताए रास्ते पर चलकर कार्यकर्ताओं को देश और पार्टी को प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की बात कही। सभी ने इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर उनके मस्तक पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, अरविंद शुक्ला, अजीत सिंह बब्बन, रामचंद्र सिंह, अनोज मिश्र, डा. अनुज गुप्ता, सुभाष पांडे, श्रीकृष्ण गुप्ता, अमन मिश्रा, सुनील शुक्ला, संदीप सिंह, आशीष पाठक, रोहित वैश्य, अर्जुन सिंह, कर्मवीर सिंह, अनिल द्विवेदी, अमित दीक्षित, रामदयाल वर्मा, शोभित तोमर, मंगेश पाठक, देवेश मिश्र आदि मौजूद रहे।


पाली में  ब्लाक भरखनी के ग्राम भगवन्तपुर में भाजपा कार्यकर्ता गुड्डू कुशवाहा के आवास पर आयोजित जन्मदिन समारोह में भाजयुमो नेता आलोक शुक्ला ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री ने दुनिया में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में प्रस्तुत करने का कार्य किया।


परमाणु शक्ति संपंन राष्ट्र की कतार में खड़ा कर अटल सरकार ने विश्व को यह संदेश दिया कि भारत को कमतर आंकने की भूल कोई न करें। इस मौके पर  आकाश गुप्ता, अजीत बाजपेई, राकेश, रंजन त्रिवेदी, विनोद पाठक, पवन पाठक, आशीष मिश्रा, वंशी आदि मौजूद रहे।              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed