{"_id":"570e95064f1c1bfe624a6b9f","slug":"the-goal-should-be-the-duty-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्तव्य का पालन होना चाहिए मनुष्य का ध्येय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्तव्य का पालन होना चाहिए मनुष्य का ध्येय
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 14 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
कथा सुनाते महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। मनुष्य का लक्ष्य भोग की प्राप्ति नहीं वरन मनुष्य का ध्येय सेवा सत्कर्म एवं अपने कर्तव्य का पालन होना चाहिए। श्री राम जानकी मंदिर परिसर में हो रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बुधवार को आचार्य संतोष भाई ने कहा कि माता पिता की सेवा करने वाले को नारायण स्वयं दर्शन देने आते हैं। वृद्धों, रोगियों व दीनों की सेवा में नारायण स्वयं प्रकट हो जाते हैं। प्रभु में अपने जीवन का सर्वस्व लगा देने वाले भक्त प्रभुमय हो जाते हैं। भक्त को जब अपनी भक्ति का अभिमान हो जाता है, तो प्रभु उनसे दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
गोपियों ने भगवान की विरह में गोपी गीत गाया। गोपी ऐसी प्रार्थना है जिसके भाव से भगवान की प्राप्ति हो सकती है। भगवान की महिमा भगवान के भक्तों से होती है। उन्होंने कहा कि गोपी ने भगवान से पूछा कि कान्हा तुमने हमें रात को बांसुरी बजा कर क्यों बुलाया मेरा मन मेरे वश में नहीं रहा तो हम रात को आपके पास मिलने चली आईं।
विज्ञापन
भगवान ने गोपियों को समझाया कि आप वापस चली जाओ, पर गोपी ने प्रभु से कहा कि हमारा प्रेम विशुद्ध है वासना रहित है। प्रभु हमें आपके अधराम्रत का पान करना है। प्रभु जी ने अपने अधरों से वेणुनाद प्रकट करवाया। गोपियों ने श्री कृष्ण के साथ रास विहार किया। रास विहार लीला को आचार्य जी ने जीव और परमात्मा का मिलन बताया। इस दौरान झांकी कलाकार मोहित ने ठाकुर जी का रूप बनाकर भक्तों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो भजन पर नगर की महिलाएं प्रभा गोयल, राजबाला अग्रवाल, सपना पटेल, अनीता अग्रवाल, विनीता पांडे , रेखा श्रीवास्तव, उर्मिला गुप्ता की मंडली ने जमकर नृत्य किया। आरती नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल ने की। इस मौके पर रजनीश अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, अनूप पुरी, गिरीश डिडवानिया, राजेंद्र पटेल, अपूर्व महेश्वरी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।