फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girls were abducted , returned

अगवा की गईं थीं बालिकाएं, घर लौटी

Tue, 02 Feb 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 02 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
The girls were abducted , returned
कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक होटल पर खाना लेने जाते समय लापता हुईं दो बालिकाएं वापस घर आ गई। बालिकाओं ने अपने अपहरण होने की बात बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी इरशाद की भांजी रोजी(13) पुत्री आशिक अली निवासी भेदउना थाना बेहटा गोकुल उनके पास ही रहती थी। शनिवार को वह उसकी पुत्री 13 वर्षीय हुसना के साथ अपनी नानी के कहने पर महुआ टोला के पास एक होटल से खाना लेने गई थी। इसके बाद से  दोनों का पता नहीं चल सका था। पुलिस बालिकाओें की तलाश में लगी थी। सोमवार की शाम को दोनों बालिकाएं कस्बा पहुंची।
विज्ञापन


बालिकाओं के सकुशल घर पहुंचते ही आस पास के लोग एकत्रित हो गए। सीओ अरविंद वर्मा और कोतवाल राजेश सिंह ने बालिकाओं से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि उसको होटल से पहले आरा मशीन के पास दो युवक मिल गए थे। उन लोगों ने बहलाफुसला कर उनको ट्रक में बैठा लिया और खुद साथ में बैठ गए। शाहजहांपुर जनपद के काफीलाबाद में पुलिस खड़ी देखकर दोनों युवक ट्रक रोककर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब चालक ने उनको ट्रक से उतार दिया। हुसना अपनी ननिहाल शाहजहांपुर में दुर्गा टाकीज के पास रंगीन चौपाल निवासी अपने नाना वशीर के घर रोजी के साथ पहुंच गई और घटना की जानकारी नाना को दी। हुसना की मां की मौत के बाद उसके पिता इरशाद ने दूसरी शादी कर ली थी। इसलिए वशीर से उन लोगों के संबंध खराब थे। उन्होंने वहां से दोनों को टाटा मैजिक मेें बैठा कर शाहाबाद भेज दिया। पुलिस व क्राइम ब्रांच दोनों बालिकाओं से पूछताछ में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed