{"_id":"58ced4af4f1c1b2f4a1a13de","slug":"the-girl-with-the-help-of-going-with-the-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ जाने की जिद में बस से कूदी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ जाने की जिद में बस से कूदी युवती
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर। थाना क्षेत्र की एक युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद में बस से कूद गई। इससे उसके सिर में चोटें आई हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रेमी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। करीब एक घंटे तक रोड पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का गांव के युवक से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी परिजन को हो गई। इस पर भाई रविवार को युवती को अपने साथ लुधियाना ले जा रहा था। उसकी समय युवती का प्रेमी लखनऊ जा रहा था।
विज्ञापन
युवती ने भाई के साथ जाने से मना कर दिया और बस से उतर गई। वह प्रेमी के साथ जाने की जिद करने लगी। भाई ने जबरिया उसे बस में बैठा लिया लेकिन वह चलती बस से कूद गई। सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
भाई की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती व उसके प्रेमी को कासिमपुर थाने ले गई। युवक को हिरासत में लेने के साथ युवती को सीएचसी बेहंदर में भर्ती कराया गया है। कासिमपुर एसओ ब्रजेश कुमार का कहना है कि मामला आपसी है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।