फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The gate named after the fighter was covered with the banner of Madari Pasi Chowk.

Hardoi News: सेनानी के नाम से बने द्वार को मदारी पासी चौक के बैनर से ढका

Sat, 31 Jan 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The gate named after the fighter was covered with the banner of Madari Pasi Chowk.
फोटो-20-सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज से पहले स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर स्वागतद्वार पर लगा मदारी पासी चौक का बैनर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-21-हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार पर लगे बैनर को हटाता नगर पालिका कर्मी। संवाद
- मामला तूल पकड़ने पर पालिका ने हाइड्रोलिक मशीन से बैनर को हटवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जनपद के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर की स्मृति में बने द्वार को कुछ लोगों ने बैनर से ढक दिया। बैनर पर मदारी पासी चौक बनाए जाने के लिए विभिन्न नेताओं को धन्यवाद दिया गया था। जयदेव कपूर स्मृति द्वार पर बैनर लगाए जाने की जानकारी पर उनके परिजनों ने नाराजगी जताई। इसे आपत्ति जनक बताया। मामला प्रशासन और नगर पालिका तक पहुंचा, तो आनन फानन हाइड्रोलिक मशीन से कर्मचारियों को लगाकर बैनर हटवा दिया गया।
शहीद भगत सिंह के साथी रहे जयदेव कपूर की स्मृति में कुछ वर्ष पहले नगर पालिका ने सीतापुर रोड पर ओवरब्रिज से पहले एक स्मृति द्वार बनवाया था। बृहस्पतिवार रात तक स्मृति द्वार में कोई बदलाव नहीं था। शुक्रवार सुबह जब लोग सैर पर निकले तो यह द्वार पूरी तरह पीले रंग के फ्लैक्स से ढका हुआ था।
विज्ञापन

बैनर पर जननायक मदारी पासी जाग्रति मंच का नाम पड़ा था और मदारी पासी चौक बनवाए जाने के लिए विभिन्न नेताओं का आभार जताया गया था। दरअसल नगर पालिका ने कुछ समय पहले एक प्रस्ताव पास किया था। इसमें शहर के जिंदपीर चौराहा का नाम बदलकर मदारी पासी चौक किए जाने की घोषणा की गई थी। चौराहा बनाए जाने का कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वागत द्वार पर फ्लैक्स लगाए जाने को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव कपूर के पुत्रों संजय कपूर और अजय कपूर ने नाराजगी जताई। साथ ही इसे अपमान भी बताया। उनकी नाराजगी का पता चलने पर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ। इसके बाद फ्लैक्स हटवा दिए गए। नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर का कहना है कि कुछ अराजक तत्वों ने ऐसा किया है। इन्हें चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का पूरा सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed