फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The gardener of the inspection building died after being hit by a train

Hardoi News: ट्रेन की चपेट में आकर निरीक्षण भवन के माली की मौत

Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
The gardener of the inspection building died after being hit by a train
हरदोई। लखनऊ -बरेली रेलवे लाइन डाउन पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से निरीक्षण भवन के माली की मौत हो गई। कोतवाली देहात के पोखर पुरवा निवासी घनश्याम (50) पीडब्ल्यूडी विभाग के निरीक्षण भवन में माली के पद पर तैनात था। रोज की तरह सोमवार को साइकिल से ड्यूटी करने निरीक्षण भवन आ रहा था। इसी बीच रास्ते में लखनऊ-बरेली रेलवे लाइन डाउन पर लाइन पार करते समय रन थ्रू ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है घनश्याम के दो पुत्र कुलदीप व राजीव हैं। दोनों ने मौके पर पहुंचकर उसकी पहचान की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed