फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first phase of the mission indradhnush April 7

मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण 7 से

Thu, 02 Apr 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 02 Apr 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
The first phase of the mission indradhnush April 7

भारत वर्ष में इस समय पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत 65 है। मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत अगले पांच साल में लगभग शत प्रतिशत करना है। मिशन इंद्रधनुष के प्रथम चरण की शुरुआत 7 अप्रैल से होगी।

विज्ञापन


जिला चिकित्सालय स्थित अपने कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वीके गुप्ता ने कहा कि अपने जिले में पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का प्रतिशत 59 है। राज्य सरकार द्वारा पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों का स्तर बढ़ाने के लिए सात अप्रैल से मिशन इंद्रधनुष मिशन का प्रथम चरण चलाया जा रहा है जिसमें आंशिक रूप से छूटे बच्चों को कवर करते हुए शत प्रतिशत पूर्ण प्रतिरक्षित करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके तहत उन क्षेत्रों में सुविधाएं प्रदान करनी हैं जहां पर उपकेंद्र रिक्त चल रहे हैं या तीन या तीन से अधिक माह से एएनएम का पद रिक्त है। सीएमओ ने कहा कि सभी हाई रिस्क एरिया को आच्छादित करना है कि जैसे शहरी ग्रामीण झुग्गी झोपड़ी, घुमंतू आबादी, नट डेरे, पथेरे स्थल, ईंट भट्ठे, निर्माणाधीन स्थल पर विशेष निगरानी रखनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे क्षेत्र जहां पर आरआई का कवरेज कम पाया गया है या जहां पर मिजिल्स या अन्य छह जानलेवा बीमारियों का आउट ब्रेक हुआ हो। छोटे-छोटे गांव, मजरे, पुरवा जहां पर एएनएम नहीं पहुंच सकती हैं, उन सभी स्थलों को पूरा करना मिशन इंद्रधनुष की कार्य योजना में लिया गया है।


अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण डा. एचसी प्रसाद ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के सफल क्रियान्वयन के लिए सीएमओ व एसएमओ एनपीएसी यूनिट, टीएसयू यूनिट, यूनिसेफ के साथ जिला स्तर पर बैठक आयोजित की जा चुकी हैं। ब्लाक स्तर पर सभी कार्यक्रम से संबंधित ट्रेनीज का प्रशिक्षण हो चुका है। एएनएम आशा मोबिलाइजर का प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed