{"_id":"643d99a5d9b6be8de8047744","slug":"the-fire-started-from-the-spark-of-the-stove-the-household-of-five-houses-burnt-hardoi-news-c-12-1-185303-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच घरों की गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, पांच घरों की गृहस्थी जली
विज्ञापन
पचदेवरा/बेहटागोकुल। बेहटा गोकुल और पचदेवरा क्षेत्र में आग ने खूब तबाही मचाई। इससे कई घरों में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
थाना क्षेत्र के नरभा गांव निवासी रामपूत के घर में रविवार की रात खाना बन रहा था। अचानक चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने हैंडपंप की ओर दौड़ पड़े। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में रुपये के अलावा अनाज, कपड़ा,रजाई, चारपाई आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन शाहाबाद को दी है।
वहीं बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सिंधौली में सोमवार की दोपहर करीब दोपहर हरीराम, गंगाराम, छोटे भैया, रामसिंह के घर में अज्ञात तरीके से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचती ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग से हरिराम की तीन बकरियां एक गाय 10 क्विंटल गेहूं सहित सामान जल गया। छोटे भैया की दो रजाई, छप्पर 30 हजार नगद और घरेलू सामान के साथ राम सिंह की दो बकरियां 25 क्विंटल गेहूं जल गया। (संवाद)