{"_id":"579274094f1c1b1458c4bfb1","slug":"the-farmers-asked-for-18-hour-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगी 18 घंटे बिजली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगी 18 घंटे बिजली
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 23 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देते भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। किसानों को 18 घंटे बिजली दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों व किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को देकर समस्या निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गवर्नर सिंह यादव ने कहा कि धान की रोपाई के लिए किसानों को सिंचाई की आवश्यकता है जिसके लिए कम से कम 18 घंटे बिजली चाहिए। ताकि नलकूप चल सकें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन, शादी अनुदान की राशि को शीघ्र ही लाभार्थियों के खाताें में भेजी जाए। जिले के सभी राजकीय नलकूपों को शीघ्र ही चालू करवाया जाए। जो राजकीय नलकूप बंद पड़े हैं उनको शुरू करवाया जाए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीएपी व यूरिया के दामों को कम किया जाए और सरकारी रेट में किसानों को खाद वितरण कराई जाए। धरना-प्रदर्शन में बलवीर राजवंशी, मायावती, गंगाराम राजवंशी, राजाराम गौतम, अर्जुन लाल आदि मौजूद रहे।