फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The farmer is trapped in the maze of black marketers and is unable to reach the government centre.

Hardoi News: कालाबाजारियों के चक्रव्यूह में फंसा अन्नदाता, सरकारी केंद्र तक पहुंच ही नहीं पाता

Thu, 30 Oct 2025 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
The farmer is trapped in the maze of black marketers and is unable to reach the government centre.
औरैया। शासन-प्रशासन भरसक प्रयास कर रहा है कि हर किसान को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले लेकिन, बिचाैलियों का सिंडिकेट उसके मंसूबों पर पानी फेर देता है।
विज्ञापन

यह लोग किसानों को ऐसे चक्रव्यूह में फंसा लेते हैं जहां से आढ़तियों को कम दाम पर फसल बेचना उनकी मजबूरी बन जाता है। इसके बाद कागजों में खेल करके इसी फसल को सरकारी केंद्रों में एमएसपी पर बेचकर दोगुना मुनाफा कमाया जाता है। जिन कागजों के झंझट से बचने के लिए किसान आढ़त जाते हैं, वही कागज किसी दूसरे के नाम पर तैयार हो जाते हैं और इस प्रक्रिया को सफेद बना दिया जाता है।
विज्ञापन


जिले में तमाम किसान ऐसे हैं, जो खेती बंटाई पर करते हैं। नियम के अनुसार इनको सरकारी केंद्रों पर बिक्री करने के लिए पंजीकरण कराना होता है, जिसमें भूमि मालिक की सहमति चाहिए होती है। यह सहमति उन्हें मिल नहीं पाती और वे आढ़तियों के पास जाने को मजबूर हो जाते हैं। ठीक इसी प्रकार जिन किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए कर्ज लिया होता है, वे पैसा कटने के डर से मंडी में ही फसल बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहीं से कालाबाजारियों का सिंडिकेट अपना काम शुरू कर देता है। पहले ऐसे किसानों की फसल कम दाम पर खरीद ली जाती है। इसके बाद जो भूमि मालिक बटाई पर खेती कराते हैं, उनके कागज लगाकर फसल को सरकारी क्रय केंद्रों पर पहुंचा दिया जाता है। मानक पूरे होने के कारण केंद्र फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद लेते हैं। इसका पैसा भूमि मालिक के बैंक खाते में पहुंचता है, जिसकी बंदरबांट हो जाती है और खेत में मेहनत करने वाला किसान एमएसपी के लाभ से वंचित रह जाता है।
------
फसल कालाबाजारियों के लिए 6-आर रसीद मददगार साबित होती है। कृषि भूमि पर अनुमानित फसल उत्पादन के हिसाब से एक निश्चित धनराशि की 6-आर रसीद बन जाती है। यानी कि भूमि मालिक उतनी धनराशि की फसल की बिक्री कर सकता है। फर्जीवाड़े से आए रुपयों को इसी रसीद के जरिए ब्लैक से व्हाइट कर लिया जाता है।

---------


किसानों को इसके लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। किसान गुमराह न हों। पंजीकरण कराकर सरकारी केंद्रों से एमएसपी पर फसल की बिक्री करें। यदि कोई समस्या आ रही है तो विभाग में संपर्क करें। शासन की मंशा है कि हर किसान की फसल एमएसपी पर ही बिके। 48 घंटे में फसल का भुगतान बैंक खाते में कर दिया जाता है। -बृजेश कुमार, जिला विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed