{"_id":"68bdbc5fa971e9142205ef2c","slug":"the-family-kept-on-getting-the-child-exorcised-the-child-died-due-to-snake-bite-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137007-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: झाड़फूंक कराते रहे परिजन, सर्पदंश से हो गई मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: झाड़फूंक कराते रहे परिजन, सर्पदंश से हो गई मासूम की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दनईपुरवा में शनिवार देर रात एक मासूम को सांप ने डस लिया। परिजन उसको एक गांव में झाड़-फूक कराने के लिए ले गए। वहां मासूम ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शव गांव लाकर पुलिस को सूचना दी।
दनईपुरवा निवासी कल्लू खेती करते हैं। कल्लू ने बताया कि उसकी पुत्री चंपा (7) ने शनिवार रात परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद चंपा अपनी बड़ी बहन जूली और मुस्कान के साथ छत पर सोने चली गई। देर रात चंपा को सांप ने डस लिया। उसने अपनी बहनों को जगाकर इसकी जानकारी दी। परिजन उसको अस्पताल न ले जाकर थाना क्षेत्र के जफरपुर गांव ले गए। वहां उसकी झाड़-फूक कराई। इस दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन शव गांव ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। मृतका की मां कलावती की पांच साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतका एक भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी।
सांप डसे तो यह करें
-पीड़ित को शांत रखें ताकि ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहे। ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में जहर तेजी से फैलता है।
-जिस जगह सांप ने काटा हो उसके आसपास रुमाल या कोई अन्य कपड़ा काफी कसकर बांध दें ताकि खून की दौरान रुक जाए।
-जहां सांप ने काटा हो वहां कट न लगाएं। जहर मुंह से न खींचें।
-सर्प दंश से पीड़ित को सोने न दें।
-सांप ने अगर हाथ में काटा हो तो हाथ मोड़कर इस तरह से लटकाएं जैसे हाथ टूट गया हो।
-सर्प दंश से पीड़ित शख्स को चलने फिरने न दें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
नोट : उक्त सुझाव मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डाॅ. शेर सिंह ने दिए।