{"_id":"57dc38574f1c1b4509d47f13","slug":"the-family-can-not-handle-what-they-assume-diocese","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो परिवार नहीं संभाल सकते वो सूबा क्या संभालेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो परिवार नहीं संभाल सकते वो सूबा क्या संभालेंगे
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
सम्मेलन को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला। जो अपने परिवार को नहीं संभाल सकता। वह सूबा क्या संभालेगा। ये तंज शुक्रवार को कसबे के मानचेस्टर ग्राउंड पर हुए बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में महासचिव नसीमुददीन सिद्दीकी ने समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान कर किया। बसपा नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के जुमले और राहुल गांधी की खाट सभा पर भी चुटकी ली। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह को संडीला विधानसभा क्षेत्र से बसपा का प्रत्याशी भी घोषित किया।
विज्ञापन
कसबे के मानचेस्टर ग्राउंड पर शुक्रवार को बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी महासचिव और विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के अलावा अशोक सिद्धार्थ शामिल हुए। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने अपने संबोधन में केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की अखिलेश सरकार को निशाने पर लिया। सिद्दीकी ने कहा कि मोदी ने अच्छे दिन लाने का वादा कर सरकार बनाई। लेकिन दो साल में अच्छे दिन नही आ पाए।
विज्ञापन
सपा और भाजपा ने मिलकर सूबे में 400 से अधिक दंगे करवाए। सपा सरकार में गुंडागर्दी, माफिया गिरी, लूट, हत्या और महिलाओं से बलात्कार कर उनकी हत्या जैसी वारदात बढ़ीं हैं। सपा सरकार में अराजकता से जनता परेशान है। लोग बहन जी की सरकार को याद कर रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि मुलायम ने 2012 के चुनाव समय मुसलमानों को आबादी के आधार पर आरक्षण और 17 पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का वादा किया था।
विज्ञापन
अभी तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि अभी तक की सरकारों में अखिलेश सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार साबित हुई है। बसपा महासचिव ने कांग्रेस की भी चुटकी ली। कहा कि राहुल गांधी खाट सभाएं कर रहे हैं। लेकिन खाटों की सुरक्षा नही कर पा रहे हैं। सम्मेलन को सांसद अशोक सिद्धार्थ, राम कुमार कुरील, बसपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह, विधायक रजनी तिवारी, पूर्व मंत्री रामपाल वर्मा, पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा, ब्रजेश कुमार हंस आदि मौजूद रहे।