फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The families of the claimants also engaged in the campaign

दावेदारों के परिवार भी प्रचार में जुटे

Tue, 08 Feb 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The families of the claimants also engaged in the campaign
हरदोई। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद से चुनाव प्रचार रफ्तार पकड़ रहा है। कोरोना प्रोटोकाल के बीच निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार प्रत्याशियों को चुनावी बैठक एवं डोर-टू-डोर प्रचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया में चुनाव का वार चल रहा, तो जमीनी रूप से डोर टू डोर लोगों से मिलकर वोट मांगने लिए प्रत्याशियों के समर्थकों के साथ परिवारी रिश्तेदारे भी भाग ले रहे, जिससे अबकी चुनाव में टोलियों में संख्या जरूर कम हैं।
विज्ञापन

कोरोना के मद्देनजर आयोग द्वारा जारी की गई आचार संहिता के तहत प्रचार में भीड़ से बचने का प्रयास किया जा रहा। कुछ दिन पूर्व तक एक साथ पांच लोगों की टीम निकलती थी तो संख्या छूट बढ़ने के बाद करीब 20 लोगों की टीम निकलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थन में उनके रिश्तेदार परिजन अलग-अलग टोली बनाकर प्रचार के लिए जुट गए हैं। कहीं किसी के भाई-भाभी, कहीं चाचा-चाची तो कहीं बेटों के साथ पोतों की भी चुनाव में भागीदारी हो रही है।
हरदोई सदर सीट की बात करें तो यहां से भाजपा से चुनाव लड़ रहे पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल के चाचा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल
के अलावा उनके ताऊ सेवानिवृत्त सीएमओ रमेश अग्रवाल समर्थन जुटा रहे हैं। सवायजपुर में सपा प्रत्याशी पद्म राग सिंह पम्मू यादव के चाचा पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह के साथ क्षेत्रीय रिश्तेदार चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
इसी सीट से भाजपा प्रत्याशी माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के भाई धीरेंद्र प्रताप सहित भतीजे विकास आदि कई रिश्तेदार प्रचार में जुटे हुए हैं। शाहाबाद से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी अखिलेश पाठक के भाई कमलेश पाठक, उनके पुत्र समेत परिवार के लोग प्रचार को रफ्तार दे रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी के जेठ के साथ ही उनके पुत्र आदि भी चुनाव प्रचार में जुटे हैं, जबकि सपा प्रत्याशी के आसिफ खां बब्बू के साथ भी उनके परिवार के लोग प्रचार में जुटे हैं।

इसी तरह से गोपामऊ से भाजपा प्रत्याशी श्याम प्रकाश के पुत्रों के साथ ही उनके पारिवारिक लोग जुुटे हुए हैं। कई अन्य स्थानों पर भी कई प्रत्याशियों के साथ उनके परिजन चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed