{"_id":"667b079a687a7fa0520531eb","slug":"the-existence-of-the-pond-is-being-erased-there-will-be-waterlogging-in-the-locality-hardoi-news-c-213-1-hra1001-116198-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: तालाब का मिटाया जा रहा अस्तित्व, मोहल्ले में होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: तालाब का मिटाया जा रहा अस्तित्व, मोहल्ले में होगा जलभराव
विज्ञापन
हरदोई। जल संग्रहण, संरक्षण की तो बात छोड़िए, घरों से निकलने वाले पानी को समेटने वाले तालाब का भी अस्तित्व मिटाया जा रहा है। तालाब में घरों का पानी न जाने और नाले-नालियों की सफाई न होने से बरसात में मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में जलभराव होगा। इससे मोहल्ला के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ेगा।
शहर के बिलग्राम चुंगी के पास मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में पौराणिक स्थल के पास काफी पुराना तालाब है। जमीन की बढ़ती कीमतों से तालाब को भी माफियाओं की नजर लग गई। मिट्टी डालकर तालाब का अस्तित्व मिटाया जा रहा है। नगरीय निकाय और राजस्व विभाग के जिम्मेदारों ने तालाब को बचाने की ओर ध्यान ही नहीं दिया। तालाब को पाटकर इस पर बाउंड्रीवॉल बनाने की भी तैयारी है।
अस्तित्व मिटाने में जुटे लोगों ने इसकी भी तैयारी कर ली है और घरों से निकलने वाले गंदे पानी को भी तालाब में आने से रोक दिया है। इससे आमदिनों में मोहल्लेवासियों के घरों का पानी जैसे-तैसे निकल पा रहा है। बरसात में तो पानी निकासी के समुचित प्रबंध न होने से जलभराव की समस्या से मोहल्लेवासियों को जूझना पड़ेगा। मोहल्लेवासियों ने बताया कि तालाब के पास ही पौराणिक स्थल भी है, इस पर अतिक्रमण और कब्जे से लोगों को पूजा-पाठ की भी दिक्कतें होंगी।
विज्ञापन
मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में देखा जाए तो नगरीय निकाय की ओर से नाले-नालियों का सही ढंग से निर्माण नहीं कराया गया है। नाला निर्माण न होने से सड़क बनाने के लिए खोदी गई मिट्टी से बनी खाई में ही सड़क के किनारे-किनारे पानी का निकास हो रहा है। पानी के निकासी के कारण यह खाई नाले में बदल गई है। अधिक मात्रा में बारिश होने पर पानी से मिट्टी का कटान होने से सड़क के भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। तालाब का अस्तित्व मिटाए जाने से मोहल्लेवासियों में रोष पनप रहा है। वहीं, बरसात में जलभराव की चिंता भी सता रही है। तालाब को पाटकर प्लॉटिंग किए जाने की भी मोहल्लेवासियों ने आशंका जताई है।
तालाब सरकारी है तो इसका अस्तित्व मिटाने का किसी को अधिकार नहीं है। मोहल्ला लक्ष्मीपुरवा में तालाब के अस्तित्व मिटाए जाने की तहसील सदर के एसडीएम व टीम से जांच कराई जाएगी। तालाब पाटने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई और तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
-मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी
सरकारी तालाब तो राजस्व विभाग के अधीन होते हैं। मोहल्ले में नाले नहीं बने हैं, संज्ञान में है। जल्द ही इसका सर्वे कराते हुए इस्टीमेट और कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। शासन से स्वीकृति मिलते ही नाला निर्माण कराया जाएगा। -विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद