{"_id":"5f7bf4960a0ebfd8e93b5dd94467bab6","slug":"the-emphasis-on-literacy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षर करने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षर करने पर दिया गया जोर
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस में आयोजित की गई
विज्ञापन
गोष्ठी में जिले में साक्षरता दर बढ़ाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा
साक्षरता के प्रति भी लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मंगलवार को जिला लोक शिक्षा समिति की ओर से गांधी भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेरकों ने शिक्षा के प्रसार प्रचार के बाबत लोगों को जागरूक करने के लिए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ज्ञानवती, स्वीटी, गीतांजलि, हर्षित, अंजू, शिखा, अर्चना ने अनपढ़ बीबी का नाटक का मंचन किया।
दीपिका ने साक्षरता गीत हर कदम अपना धरेंगे सबकी शिक्षा के लिए प्रस्तुत किया। स्वीटी, शिखा, हर्षित, अंजू, आकृति, अंकिता ने घरेलू हिंसा विषय पर नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों को झकझोरा। गोष्ठी में अंकिता, आरती, अंजू, शिखा, ज्ञानवती, छाया पाठक, रानी त्रिपाठी ने साक्षरता गीत पेश किए।
अंजू व इशिता सोनी ने गणेश व अंकिता व दीपिका ने सरस्वती वंदना पेश की। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने दीप जलाकर किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक तेजराम ने आभार जताया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक रंजीता गौड़, ब्लाक समन्वयक अनुपम कीर्ति, अर्जुन सिंह, मो. सऊद खान, सियाराम गुप्ता, अमित कुशवाहा, पंकज तिवारी, रामजी मिश्र आदि मौजूद थे।