फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The doctors who came from Menda gave medical advice

मेंदाता से आये डाक्टरों ने दिया चिकित्सीय परामर्श

Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The doctors who came from Menda gave medical advice
The doctors who came from Menda gave medical advice - फोटो : HARDOI
हरदोई । आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला प्रशासन और वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर में मेदांता हॉस्पिटल से आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केशव खेरा एवं डॉ. अर्शदीप कौर ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। करीब 300 हृदय एवं सांस के मरीजों को परामर्श दिया गया। मेदांता से आए तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा रोगियों के वजन रक्तचाप ब्लड शुगर तथा ईसीजी की जांच नि:शुल्क की गई।
विज्ञापन

रोगियों के लिए शीतल छाया तथा शीतल जल की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की गई। नगर मजिस्ट्रेट डॉ. सदानंद गुप्ता ने मेदांता हॉस्पिटल की टीम एवं वरदान चौरिटेबल ट्रस्ट की सराहना की। मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम से आए चिकित्सकों डॉ. केशव खेरा एवं डॉ. अर्शदीप कौर को अंग वस्त्र प्रदान करने के साथ प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वरदान ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी एवं सचिव अतुल कांत द्विवेदी को भी अंग वस्त्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। मनीष मिश्र , अविनाश गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, सरिता अग्रवाल आलोकिता श्रीवास्तव सहित नर्सिंग इंस्टीट्यूट की छात्राएं भी उपस्थित रहीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed