{"_id":"640b6b7d46656134280f26d1","slug":"the-doctor-molested-the-sister-who-reached-the-hospital-for-brothers-treatment-hardoi-news-c-12-1-116963-2023-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाई का इलाज कराने हास्पिटल पहुंची बहन से डाक्टर ने की छेड़खानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाई का इलाज कराने हास्पिटल पहुंची बहन से डाक्टर ने की छेड़खानी
Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 10 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
भाई का इलाज कराने अस्पताल पहुंची बहन से डॉक्टर ने की छेड़खानी
- पुलिस ने डॉक्टर और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सड़क हादसे में घायल हुए भाई को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची बहन के साथ वहां मौजूद डॉक्टर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पहले गाली-गलौज की। इसके बाद उसे पीटा और छेड़खानी की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर की है।
बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर दी। इसमें कहा है कि गुरुवार शाम सड़क हादसे में उसका भाई घायल हो गया था। वह भाई को इलाज के लिए बघौली चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। उसका आरोप है कि वहां पर मौजूद डाॅ. नारेंद्र ने पहले तो गाली-गलौज की फिर मारपीट करने लगा। इसके बाद डाॅक्टर और उसके तीन साथियों ने छेड़खानी की। पुलिस ने दी गई तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। इसके साथ ही प्रकरण की जांच चौकी प्रभारी मार्कंडेय सिंह को सौंपी है।