फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district ranks sixth in the state in terms of income from other sources of the Panchayat.

Hardoi News: पंचायत की अन्य स्रोतों से आमदनी में जिला प्रदेश में छठे स्थान पर

Sat, 23 May 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 23 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The district ranks sixth in the state in terms of income from other sources of the Panchayat.
हरदोई। ग्राम पंचायतों की स्वयं की आमदनी के मामले में जिला प्रदेश में टॉप टेन में आया है। पंचायतीराज निदेशालय से जारी सूची में जिला छठे स्थान पर है। निदेशक ने अन्य स्रोतों से आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए गांवों में हाट-बाजार, बरातघर और दुकानों के किराए के साथ ही संचालित दुकानों से निकाय की भांति टैक्स लिए जाने की रणनीति बनाकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग के निदेशक अमित सिंह ने शुक्रवार को निदेशालय के अधिकारियों और जिला पंचायत अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। वर्चुअल संवाद में विभागीय योजनाओं-कार्यक्रमों की समीक्षा की। अन्य स्रोतों से ग्राम पंचायतों की आमदनी में जिला 1,25,456 रुपये की आमदनी कर प्रदेश में छठे स्थान पर आने की जानकारी के साथ ही प्रशंसा की। वहीं आमदनी को और बढ़ाने की रणनीति भी समझाई। निदेशालय से जारी सूची में 4,61,036 रुपये आमदनी कर रामपुर पहले, 3,25,525 रुपये आमदनी कर गाजियाबाद दूसरे, 3,13,025 रुपये आमदनी कर बरेली तीसरे, 1,70,204 रुपये की आमदनी कर मथुरा चौथे और 156,141 रुपये आमदनी कर श्रावस्ती पांचवें स्थान पर रहा है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने जिले की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed