फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district president reaffirmed his trust in his three fellow general secretaries, with Sandeep and Pritesh retaining their positions.

Hardoi News: जिलाध्यक्ष ने तीनों साथी महामंत्रियों पर फिर जताया भरोसा, संदीप और प्रीतेश का पद भी कायम

Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The district president reaffirmed his trust in his three fellow general secretaries, with Sandeep and Pritesh retaining their positions.
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की बहुप्रतीक्षित 30 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा रविवार रात कर दी गई। घोषणा से पहले प्रदेश नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ रविवार को लखनऊ में प्रत्येक नाम पर विचार विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने तीनों साथी महामंत्रियों पर भरोसा जताया है। उपाध्यक्ष पद से कई लेागों को मुक्त कर नए लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। सूची जारी होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला चल निकला।
विज्ञापन


पिछले कई माह से जिला कार्य समिति की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। होली से पहले जिले के पर्यवेक्षक और प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने जिले में आकर जनप्रतिनिधियों और पूर्व जिलाध्यक्षों से संभावित नामों पर चर्चा की थी। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल, अवध क्षेत्र के प्रभारी महामंत्री संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी शंकरलाल लोधी और प्रदेश महामंत्री व पर्यवेक्षक गोविंद नारायण शुक्ला व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में चर्चा की गई। चर्चा के बाद रात में सूची जारी हो गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के बाद सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाले महामंत्री पद पर अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा और सतेंद्र राजपूत को फिर से जिम्मेदारी दी गई है। अब तक भी यह तीनों इसी पद पर थे और अध्यक्ष बनने से पहले अजीत सिंह बब्बन भी इन लोगों के साथ महामंत्री थे। जिला उपाध्यक्ष पद पर प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह को दोबारा मौका दिया गया है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, अब तक जिला मंत्री रहे अजय शुक्ला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, सोशल मीडिया संयोजक सौरभ सिंह गौर के साथ ही महेंद्र सोनी, शिवराज सिंह पटेल को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीतू चंद्रा सत्यम शुक्ला, अमरेंद्र अर्कवंशी, अदिती कुशवाहा, दीपा विश्वास, रीतेश कुमार, विवेक त्रिपाठी गोपाल और निर्देश राजपूत को जिला मंत्री बनाया गया है। इस पद पर नीतू चंद्रा को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी फिर से डॉ. अनुज गुप्ता को मिली है। मीडिया प्रभारी रहे गांगेश पाठक को जिला सहकोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। कपिल मोहन गुप्ता को भी सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राजवीर सिंह उर्फ आजाद भदौरिया को जिला कार्यालय मंत्री, मुकुल सिंह आशा और आशुतोष वाजपेयी को जिला सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यालय मंत्री रहे अतुल सिंह को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है। परेश लोहिया और आयुष सिंह को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। आईटी के जिला संयोजक प्रद्युम्न आनंद मिश्रा और सोशल मीडिया के जिला संयोजक पद पर अनुराग श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed