फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district became Ganeshmay, procession was taken out and the establishment was held.

Hardoi News: गणेशमय हुआ जिला, शोभायात्रा निकाल हुई स्थापना

Sat, 07 Sep 2024 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
The district became Ganeshmay, procession was taken out and the establishment was held.
हरदोई। गणेश महोत्सव की भक्तिमय शुरूआत शनिवार को बड़े ही धूमधाम से हुई। जिले भर में कई स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा का विधि विधान से पूजन कर स्थापना की गई। शहर में भी गणेश महोत्सव की धूम पूरे दिन छाई रही। विभिन्न गणेश पंडाल आयोजकों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। शोभायात्रा में भजनों पर भक्त नाचते हुए बप्पा का स्वागत किया।
विज्ञापन


हरदोई। श्री विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में गणेश महोत्सव की शुरूआत संस्थापक सोमेंद्र अग्रवाल ने सपत्निक पूजन कर किया। नैमिषारण्य के श्री स्वामी नारदानंद आश्रम से पधारे आचार्य राजेश कुमार त्रिपाठी ने अपने सहयोगी शिव शंकर मिश्र के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण कर बताया कि पंडाल में इस बार गणेश जी की अभयमुद्रा की प्रतिमा स्थापित हुई है। उनके दर्शन पाकर आशीर्वाद से भय व विघ्न दूर हो जाते हैं। बताया कि प्रथम दिवस पर सहस्त्रार्चन पूजन यजमान राकेश त्रिपाठी व सर्वेश मिश्रा ने सपत्निक दूर्वा, किशमिश व लड्डू से किया। इस मौके पर अपूर्व माहेश्वरी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन



शोभायात्रा निकाल भक्तों ने बप्पा का किया स्वागत
हरदोई। गजानन सेवा समिति ने छोटे चौराहे स्थित तुरंतनाथ मन्दिर से शोभा यात्रा शुरू की, जो बड़ा चौराहे से सिनेमा रोड होते हुए वंशीनगर स्थित नागेश्वरनाथ मंदिर के पंडाल पहुंची। शोभा यात्रा में ब्रह्माकुमारी गायत्री परिवार की महिलाएं व श्रीदुर्गा वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ महोलिया के बटुक हाथ में ध्वज लेकर चलते नजर आए। समिति अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, प्रभाकर पाठक, जेके सेठ, अशोक सिंह लालू व अंबुज मिश्रा मौजूद रहे। श्री मंगलमूर्ति सेवा समिति के तत्वावधान में सदर बाजार में गणेश प्रतिमा की स्थापना हुई। उसके पहले मुन्नी मियां चौराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा व रामदत्त चौराहा होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। यजमान दिलीप गुप्ता व विनीता गुप्ता ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच प्रतिमा स्थापित की। इस दौरान योगेश रस्तोगी, डब्बू, रवि गुप्ता, संजू गुप्ता, मोनू गुप्ता व नितिन गुप्ता ने पूजन किया। श्री सिद्धी विनायक मराठा मंडल के तत्वावधान में सिनेमा रोड स्थित पंडाल में मूर्ति की स्थापना शोभयात्रा निकाल पूजन अर्चन कर की। पूजन अर्चन अनिल महेंद्रा ने किया। इस मौके पर प्रदीप रस्तोगी, मीना रस्ताेगी, गोपाल मेहरोत्रा, अर्जुन व नीरज कपूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहाबाद। नगर में शोभायात्रा के बाद चौक की राम वाटिका व दिलेरगंज के सत्संग भवन में गजानन की स्थापना की गई। उसके साथ पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ हो गया। आयोजक मंडल के अंकुर रस्तोगी, डॉ. आदेश रस्तोगी, सहित चौक गणेश महोत्सव के आयोजक प्रकाश रस्तोगी, रमन गुप्ता व अनिल मराठा मौजूद रहे। बेनीगंज में सिद्धि विनायक समिति द्वारा 10 वें गणेश महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान से होकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से होकर गणेश प्रतिमा रामलीला प्रांगण में स्थापित की गई।
मल्लावां में कस्बे के मोहल्ला भगवंतनगर में बप्पा की मूर्ति पहुंचने पर भक्तों ने पूजन किया। शनिवार को भगवंतनगर बाजार में श्री गणेश महोत्सव युवा समिति की ओर से आचार्य जीतेंद्र मिश्रा ने विधविधान से पूजा कराकर मूर्ति की स्थापना कराई। शिवम अग्निहोत्री, रिंकू , प्रवीण गुप्ता, सुजीत मौजूद रहे। सांडी में बाबा कमलेश्वर नाथ मंदिर व राम जानकी मंदिर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ बाइक रैली निकाल कर किया गया। शाम साढ़े पांच बजे आरती व पूजन किया गया। जिसमें पंकज त्रिवेदी, कपिल गुप्ता, एन के विश्वास, शीबू गुप्ता मौजूद रहे।
मोहल्ला सरामुल्लागंज स्थिति रामजानकी मंदिर में 25 वां गणेश महोत्सव महाराष्ट्र के परिवार पोवट राव मराठा द्वारा किया गया। नितिन मराठा, पंकज देवल, लाल जी देवल, प्रेम कुशवाहा मौजूद रहे। पिहानी में गणेश चतुर्थी पर नगर में भारतीय विद्यालय के निकट स्थित चबूतरे पर विधि विधान के साथ गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा की स्थापना पंडित पिंकू मिश्रा ने विधि विधान के साथ करवाई। गुड्डू रस्तोगी व पंकज रस्तोगी ने सपत्नीक पूजन किया। अभिषेक वैश्य, रिशु, गुंजन रस्तोगी, सूरज रस्तोगी मौजूद रहे।
मिश्राना में बाबा मंशानाथ सेवा समिति के अजय मिश्रा ने सपत्नीक गणेश पूजन किया। पंडित अनिल मिश्रा ने पूजन कराया। अनुज शुक्ला, आर्यन गुप्ता, गौरव व शालू मौजूद रहे। पाली कस्बा के मां दुर्गा मंदिर (भूदर वाली मठिया) पर गणेश जी की मूर्ति स्थापना आचार्य रामजी ने कराई। सूरज शुक्ला, मोहन कटियार, धीरू शुक्ला मौजूद रहे। माधोगंज
नगर में गणेश चतुर्थी पर तिकुनिया पार्क के निकट स्थित हरदेव राजा मंदिर के पास विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर गजानन की प्रतिमा स्थापित की गई। आयुष वर्मा, अर्जुन कश्यप, प्रमोद कश्यप, रोहन मौजूद रहे।



संडीला। श्री गणेश उत्सव सेवा समिति संडीला के तत्वावधान में 14 वां गणेश उत्सव का आयोजन माँ वैष्णो मैरिज हाल में हो रहा है। शनिवार की सुबह भगवान गणेश जी की मूर्ति की स्थापना व पूजन हुआ। दोपहर में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed