फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The disease continues to wreak havoc in the village Bojwa

बोझवा गांव में बीमारी का कहर जारी

Fri, 17 Apr 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 17 Apr 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
The disease continues to wreak havoc in the village Bojwa

ब्लाक क्षेत्र के बोझवा गांव में विचित्र बीमारी का

विज्ञापन
कहर थम नहीं रहा है। गुरुवार को तीन मरीजों को जिला अस्पताल में और चार मरीजों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में फैली विचित्र बीमारी का कारण स्पष्ट नहीं कर सकी।

दोपहर बाद गांव पहुंची मलेरिया विभाग की टीम ने  45 लोगों के रक्त के नमूने लिए। सीएमओ डा. वीके गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के रक्त परीक्षण में बुखार की पुष्टि हुई है। हरियावां विकास खंड के ग्राम बोझवा में विचित्र बीमारी की वजह से दहशत का माहौल है।

गांव के दो लोगों की मौत हो चुकी है और कई दर्जन लोग बीमारी की चपेट में है। मरीजों की हालत गंभीर होने पर वह प्रतिदिन अस्पताल पहुंच रहे है। गुरुवार को भी सात लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय भेजा गया, इनमें अंगूरा (26) पुत्री महेंद्र, रघुनंदन (12) पुत्र रामशरण, पूनम (22) पत्नी सुनील को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सुनील (20) पुत्र मनीराम, सुखरानी (20) पत्नी जयराम, आकाश (14) पुत्र सूरज, अशोक की पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गांव में करीब तीन दिनों से फैली इस विचित्र बीमारी को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। गुरुवार को मलेरिया टीम गांव पहुंची और बीमारी के लक्षण वाले 45 लोगों के खून के नमूने लेकर स्लाइड तैयार की। स्लाइड के परीक्षण के बाद बीमारी के पता चलने की संभावना है।

उधर, स्वास्थ्य विभाग भी इस बाबत कुछ स्पष्ट नहीं कह सका। पूछने पर सीएमओ बोले, सैंपल लेकर जांच कराई गई तो बुखार की पुष्टि होने पर उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी से भी बीमारी फैलने की आशंका है। उन्होंने गांव के कुएं व हैंडपंप के पानी का सैंपल लेकर लखनऊ स्थित प्रयोगशाला जांच को भेजा है।

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल ग्रामीणों को पानी में क्लोरीन की गोली अथवा उबालकर पीने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed