फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The dilapidated bridge of the Public Works Department collapsed a few hours before the arrival of the Minister.

Hardoi News: मंत्री के आने से चंद घंटे पहले गिरा लोक निर्माण विभाग का जर्जर पुल

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
The dilapidated bridge of the Public Works Department collapsed a few hours before the arrival of the Minister.
हरदोई। लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद के जनपद आने से चंद घंटे पहले ही बिलग्राम क्षेत्र के जफरपुर मार्ग पर स्थित जर्जर पुल ढह गया। हादसा शुक्रवार शाम उस वक्त हुआ जब पुल से मौरंग लदा ट्रक गुजर रहा था। पुल के पिलर ढहने से ट्रक पुल पर अटक गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। सीडीओ ने पूरे मामले में रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में बिलग्राम-रहुला-जफरपुर मार्ग पर गहा नाला पर लगभग 50 साल पुराना पुल है। यह पुल पिछले कई वर्ष से जर्जर है। इसके बावजूद इस पुल पर आवागमन बंद नहीं किया गया। शुक्रवार शाम को कानपुर देहात के ग्राम पेमई निवासी अमित सिंह उरई से डंपर में मौरंग लादकर गनीपुर जा रहा था। उसके साथ कन्नौज जनपद के तिर्वा निवासी संदीप भी था। गहा नाला पर स्थित जर्जर पुल पार करते समय पुल के पिलर ढह गए और डंपर पीछे की तरफ पुल पर ही अटक गया।
विज्ञापन

इसी दौरान अमित और संदीप डंपर से कूद गए। पुल के ढहने और डंपर के फंसने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खास बात यह है कि हादसे के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक कोई भी प्रशासनिक और पुलिस का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन




अफसर एक-दूसके विभाग का बताते रहे पुल
मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के खंड-दो के अधिशासी अभियंता ब्रजेश दीपक ने बेहद गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि न तो हादसे की जानकारी है और न ही पुल विभाग का है। फिर कुछ देर बाद दोबारा कॉल करने पर बताया कि हादसे का पता चला है, लेकिन यह पुल सिंचाई विभाग का है। उधर, सिंचाई विभाग के शारदा खंड के अधिशासी अभियंता अखिलेश गौतम ने बताया कि यह पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क पर है। ऐसे में यह पुल सिंचाई विभाग का नहीं हो सकता। फिर भी मौके पर जाकर पता करेंगे।





प्रथम दृष्टया उक्त पुल लोक निर्माण विभाग का होने की जानकारी मिली है। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंताओं को मौके पर भेजा गया है। विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
- सौम्या गुरूरानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed