फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The death of two young men from the collision of a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो युवकों की मौत

Sun, 26 Feb 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 26 Feb 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The death of two young men from the collision of a tractor-trolley
सड़क हादसे में मारे गए - फोटो : प्रतीकात्मक

पिहानी। जहानीखेड़ा बाजार से लौटते समय रविवार रात बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार लखीमपुर खीरी निवासी दोनों युवकों की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


लखीमपुर खीरी जिले के पसिगवां थानाक्षेत्र के सियरहा गांव निवासी धर्मेंद्र (26)  और श्यामप्रकाश (27) जहानीखेड़ा बाजार आए थे। रविवार को दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रात लगभग आठ बजे बरवर मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली  ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके  पर पहुंची और एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां  डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर की लाइट नहीं जल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बाइक चालक ट्रैक्टर  नहीं देख पाया और बाइक ट्रैक्टर में जा घुसी। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। हादसे  के बाद चालक ट्रैक्टर सहित  भाग निकला। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed