फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The day before the crest, Roman and Aarushi Gold

पहले दिन शिखा, रोमी और अरुषी को गोल्ड

Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
अमर उजाला/हरदोई Updated Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
The day before the crest, Roman and Aarushi Gold
800 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग में फिनिश लाइन को छूते सुभानखेड़ा स्कूल के शैलेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला
सीतापुर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पर शुरू हुई माध्यमिक स्कूलों की जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में पहले दिन बेटियों ने दिखा दिया कि वह बेटों से कहीं कम नहीं हैं। दौड़ में शिखा, रोमी और गोला फेंक में अरुषी ने गोल्ड जीता। बालकों ने भी दमखम से दर्शाया कि जिले में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत बस उन्हें तराशने की है।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों 68वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई।

मुख्य अतिथि डीएम विवेक वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन, गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद खिलाड़ियों मार्च पास कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। डीएम ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने की ललक पैदा करती है साथ ही शारीरिक एवं मानसिक विकारों को नष्टकर उसका विकास करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में सभी की विजय नहीं होती है, लेकिन फल सभी को प्राप्त होता है।
विज्ञापन


डीएम के सामने 800 मीटर सीनियर बालक और सीनियर बालिका की दौड़ हुई। बालक वर्ग में देवी दयाल इंटर कालेज सुभाषखेड़ा के शैलेंद्र कुमार प्रथम, सीवी इंटर कालेज गौसगंज के संजीत कुमार द्वितीय और नेता सुभाष चन्द्र इंटर कालेज बडइनपुरवा के सद्दाम हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में संतोष कुमार इंटर कालेज बेहंदर की शिखा देवी पहले, छत्रपति शिवाजी इंटर कालेज हसनापुर की विभा देवी दूसरे और, जीजीआईसी हरदोई की रोशनी देवी तीसरे स्थान पर रहीं। डीएम ने दोनों स्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सत्र की शुरुआत जूनियर बालक वर्ग की 800 दौड़ से हुई। इसमें संतोष इंटर कॉलेज बेहंदर के शिवम प्रथम, कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगंवा के अनिकेत कुमार वर्मा द्वितीय और पीबीआर इंटर कॉलेज गौसगंज के वीरेंद्र यादव तृतीय रहे। इस स्पर्धा के बालिका वर्ग में कोटपाल सिंह इंटर कॉलेज अटिया मझिगंवा की रोमी देवी पहले, पीबीआर इंटर कॉलेज हरदोई की आरती देवी दूसरे और पंडित नेहरू इंटर कॉलेज सरदारपुर की पूजा देवी तीसरे स्थान पर रहीं।


सीनियर बालिका वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा में बीएनसी भगवंतनगर की आरुषी प्रथम, इसी कॉलेज की विनीता देवी द्वितीय और छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज हसनापुर की सरमीना बोना तृतीय रहीं। जीआईसी हरदोई के प्रधानाचार्य टीआर पाल ने बताया कि पहले दिन 11 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ अवसर पर डीआईओएस कमलाकर पांडेय, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अवधेश त्रिपाठी, भारतीय शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed