फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The date of survey of Pradhan Mantri Awas Yojana has been extended till 15 May

Hardoi News: प्रधानमंत्री आवास योजना की सर्वे की तिथि 15 मई तक बढ़ी

Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 30 Apr 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The date of survey of Pradhan Mantri Awas Yojana has been extended till 15 May
- 1,293 ग्राम पंचायतों में 56155 परिवारों ने एप पर स्वयं ही सर्वे में लिया भाग
विज्ञापन

- जिले में अब तक 1.18 लाख परिवार किए गए चिह्नित
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गांव के बेघर और जरूरतमंद आवास से वंचित परिवारों को लिए सरकार ने एक और मौका दिया है। ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की सर्वे की समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी है। जिससे वंचित और सर्वे से छूटे परिवारों को चिह्नित किए जाने में आसानी होगी।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में वंचित परिवारों को एक अदद आवास दिए जाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सर्वे की तारीख 30 अप्रैल तक तय की थी। मंत्रालय ने अब इस समय सीमा 15 मई तक बढ़ा दी है। निदेशक शक्ति कांत सिंह ने समय सीमा बढ़ाए जाने का आदेश जारी कर दिया, जो यहां पर जिले के अधिकारियों को मिल गया है।
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि अब 15 मई तक सर्वे कराया जाएगा। सभी बीडीओ को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। सर्वे में पात्र परिवार स्वयं भी भाग ले सकते हैं। बताया कि 30 अप्रैल तक सर्वे में 1,18,732 परिवारों ने आवास की मांग की है। जिसमें 56,155 परिवारों ने एप पर स्वयं ही आवास की मांग की है। जबकि 62,577 परिवारों को ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से लगाई गई टीमों ने चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed