फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The darkness of ignorance prophet came

जहालत का अंधेरा मिटाने आए थे नबी

Fri, 25 Dec 2015 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Fri, 25 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
The darkness of ignorance prophet came

हरदोई। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद (सअ) की यौमे पैदाइश पर शुक्रवार को जुलूस सादगी के साथ निकाला गया। इस मौके पर वैटगंज स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की गई। तकरीर में बताया कि रसूल दुनिया से जहालत (अशिक्षा) का अंधेरा मिटाने को आए थे। आप ने जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद की और इंसानियत की हिफाजत की खातिर जालिमों से जिहाद की थी। इस्लाम दहशतगर्दी का सबसे बड़ा दुश्मन है।

विज्ञापन


मदरसा जियाउल कुरान वैटगंज में अंजुम आशिकाने रसूल हरदोई सदर जनाब अब्दुल हमीद, हरदोइ अंजुमन आशिकाने रसूल सदर जनाब बादशाह मियां वास्ती बिलग्राम शरीफ, अंजुमन गुलामाने रसूल सदर जनाब नजमुल हसन खां, कमेटी सुनहरी मस्जिद चौहान थोक सदर जनाब सगीर अहमद ने कहा कि रसूल की तालीमात हमें जिहालत के अंधेरे से निकालने वाली हैं। पूरी तरह से हुजूर के मानने वाले बनें।
विज्ञापन


उन्होंने समझाया कि बारावफात पैगबरे इस्लाम के दुनिया में तशरीफ लाने के दिन है तो यही दिन उनकी वफात का भी है। इसलिए हमें इस मौके पर इंतहाई सादगी से दुरूद आदि भेजने का एहंतमाम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तकरीर के बाद वैटगंज पार्क से जुलूस निकाला गया, जो नुमाइश चौराहा होते हुए घंटाघर रोड, सोेल्जर बोर्ड चौराहा, सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा, रामदत्त चौराहा, महाराज सिंह पार्क, मुन्नेमियां चौराहा व इदरीशगंज चौराहा से होते हुए वापस मुन्नेमियां चौराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहे से होते हुए नुमाइशपुरवा मस्जिद के करीब समाप्त हुआ। इस मौके पर मो. हसीन, अख्तर साहब, रशीद मिस्त्री, मो. असलम साहब, अरशद साहब, लियाकत मिस्त्री, जमील अहमद अंसारी, मो. अजीज मंसूरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed