{"_id":"186e1204ea29dd30f6c2f289c38fcc10","slug":"the-current-education-system-is-well-spoken-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर खूब बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर खूब बोले
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 24 May 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में शनिवार को हुई
विज्ञापन
वाद-विवाद प्रतियोगिता में वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर छात्र-छात्राओं ने
कुछ ऐसी दलीलें दीं, जिस पर निर्णायक मंडल के लोग भी सोचने को मजबूर हो गए।
इस दौरान प्रतियोगिता में अंकुर मिश्र के तर्कों ने न सिर्फ उनको प्रथम स्थान दिलाया, बल्कि जमकर वाहवाही भी लूटी। जूनियर वर्ग में सबसे पहले आरक्षण राष्ट्रीय एकता में बाधक विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई, जिसमें सिद्धार्थ त्रिवेदी, वंदिता एवं आकृति को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया, जबकि अदिति को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह से सीनियर वर्ग में वाद-विवाद का शीर्षक वर्तमान शिक्षा प्रणाली छात्रों के लिए अनुपयोगी रखा गया, जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं ने जमकर अपनी राय रखी। किसी ने पक्ष में बोला तो किसी ने विपक्ष में अपना पक्ष रखा।
इसके बाद अंकुर मिश्र प्रथम, मानसी गुप्ता द्वितीय एवं मुस्कान वर्मा को तृतीय घोषित किया गया, जबकि प्रिया सिंह को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, अनुज अग्रवाल, आरबी सक्सेना शामिल थे। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि के रूप में आई वेद मंदिर की सुधा वाचस्पति ने किया।
प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने सभी के अच्छे भविष्य की कामना की। इस मौके पर सुशील त्रिपाठी समेत स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद था।