फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The CT scan machine of the district hospital broke down again

Hardoi News: फिर खराब हुई जिला अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन

Fri, 05 Apr 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 05 Apr 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
The CT scan machine of the district hospital broke down again
हरदोई। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला चिकित्सालय में लगी सीटी स्कैन मशीन 24 घंटे काम करने के बाद फिर दगा दे गई। इसके चलते शुक्रवार को एक भी सीटी स्कैन नहीं हाे सके। बढ़ते घटते वोल्टेज के कारण सीटी स्कैन मशीन आए दिन खराब हो रही है।
विज्ञापन

पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप मॉडल पर जिला अस्पताल परिसर में सीटी स्कैन मशीन लगी है। यहां मरीजों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलती है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को चिकित्सक सीटी स्कैन की सलाह देते हैं। पिछले कुछ दिनों में कई बार सीटी स्कैन मशीन खराब हो चुकी है। बीते रविवार को खराब हुई सीटी स्कैन मशीन बुधवार शाम दुरुस्त हुई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन भर में 73 मरीजों का सीटी स्कैन यहां हुआ, लेकिन शुक्रवार को आए मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
सीटी स्कैन टेक्नीशियन अंकित यादव ने इसकी जानकारी सीएमएस डॉ. जेके वर्मा के जरिए संबंधित कंपनी को भिजवा दी। सीएमएस का दावा है कि देर रात तक मशीन दुरुस्त कर ली जाएगी। वोल्टेज लो और हाई होने के कारण दिक्कत हो रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed