फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The councilor who went to resolve the dispute was beaten up along with her mother and sister

Hardoi News: विवाद सुलझाने गईं सभासद को मां-बहन समेत पीटा

Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The councilor who went to resolve the dispute was beaten up along with her mother and sister
पाली (हरदोई)। रिवैंप योजना के तहत पोल लगाए जाने को लेकर हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचीं सभासद पर आरोपी पिता-पुत्र समेत चार लोगों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

सभासद को बचाने पहुंचीं उनकी मां और बहन पर भी हमला हो गया। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


पाली कस्बे के नवीन मोहल्ला शेख सरॉय अहमदपुर निवासी संगीतादेवी (24) नगर पंचायत की सभासद हैं। संगीता के मुताबिक रिवैंप योजना के तहत इन दिनों मोहल्ले में बिजली के नए पोल लगाए जा रहे हैं। रविवार को मोहल्ले में बाबा साहब की मूर्ति के पास एक मकान के सामने बिजली का पोल लगाने को लेकर विवाद हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंचीं और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान मोहल्ले के ही राजन गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजन ने अपने पिता रामलड़ैते और चचेरे भाई श्याम सुंदर व अर्जुन के साथ मिलकर लाठी-डंडे से संगीता पर हमला कर दिया। बचाने आईं उनकी मां किरन (50) और बहन सचिना (19) को भी आरोपियों ने पीटा।

घटना में सभासद, मां और बहन घायल हो गईं। तीनों घायलों को पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। संगीता और किरन को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि चारों आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed