फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The cook was strangled to death, the body was found in the field

Hardoi News: रसोइया की गला दबाकर हत्या, खेत में मिला शव

Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The cook was strangled to death, the body was found in the field
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बहुतीकला निवासी लापता रसोइया का शव रविवार सुबह विद्यालय परिसर से लगभग 500 मीटर दूर मक्के के खेत में पड़ा मिला। साड़ी के फंदे से गला कसकर उसकी हत्या की गई थी। घटना की जानकारी पर एसपी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन

बहुतीकला निवासी महावीर की पत्नी महादेई (55) प्राथमिक विद्यालय दलेलपुर में रसोइया के पद पर तैनात थीं। शनिवार की सुबह सात बजे महादेई स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आईं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आधी रात के बाद लगभग एक बजे महावीर की तहरीर पर महादेई के लापता होने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह महावीर बहू संजू व अन्य परिजनों के साथ महादेई की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान एक मक्के के खेत में महादेई का शव पड़ा मिला। उसके गले में साड़ी से फंदा कसा गया था। परिजनों की सूचना पर ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। घटना का पता चलने पर एसपी राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र कुमार, सीओ वंदना शर्मा मौके पर पहुंचीं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से आवश्यक नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। महिला का किसी से झगड़ा होने की बात सामने नहीं आई है। प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्र ने बताया कि महिला की गुमशुदगी दर्ज है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अब तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मामला हत्या के मामले में तब्दील कर दिया जाएगा।


पहले स्विच ऑफ रहा फिर ऑन हो गया मोबाइल
ग्रामीणों के मुताबिक महादेई के पास मोबाइल फोन था। मोबाइल फोन मौके से बरामद भी हुआ है। चर्चा है कि शनिवार को जब रसोइया शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह स्विच ऑफ बताता रहा। उधर दूसरी ओर जब रविवार सुबह करीब सात बजे रसोइया का नंबर डायल किया गया, तो इस पर घंटी जाने लगी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।



तीन माह पहले ही बनी थी रसोइया
महादेई की तैनाती रसोइया के पद पर लगभग तीन माह पहले हुई थी। इससे पहले यहां रसोइया के पद पर गोविंदखेड़ा की एक महिला तैनात थी। चर्चा है कि लगातार विवादों में रहने के कारण इस रसोइया को हटा दिया गया था और महादेई को तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed