फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The conference will Blakwar panchayat meetings

पंचायत सम्मेलन को ब्लाकवार होगी बैठकें

Wed, 31 Dec 2014 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 31 Dec 2014 12:45 AM IST
विज्ञापन
The conference will Blakwar panchayat meetings

आठ फरवरी को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन को

विज्ञापन
लेकर मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में ब्लाकवार बैठकों की रणनीति तैयार की गई। जीआईसी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य के अलावा नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्यों के परिचय पत्र जारी करने को लेकर जिम्मेदारियां भी बताई गईं।

त्रिस्तरीय पंचायती राज सम्मेलन को लेकर जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में सांसद नरेश अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि पंचायती राज मंत्री कैलाश यादव व चिकित्सा राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल होंगे।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए ब्लाकवार बैठकें 17 जनवरी से 28 जनवरी तक सभी विकास खंडों के अलावा नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में होंगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि ब्लाकवार बैठकों की शुरुआत 17 जनवरी को बावन, सांडी व हरपालपुर से होगी।

इसी प्रकार 19 को हरियावां, पिहानी व नगर पालिका तथा टड़ियावां व गोपामऊ नगर पंचायत में होगी। 20 जनवरी को टोडरपुर, शाहाबाद व नगर पालिका, नगर पंचायत पाली व भरखनी में, 22 जनवरी को सुरसा, बिलग्राम व नगर पालिका, माधौगंज व नगर पंचायत कुरसठ तथा मल्लावां व नगर पालिका में होगी।

23 जनवरी को अहिरोरी, नगर पंचायत बेनीगंज, कोथावां तथा भरावन में तथा 28 जनवरी को कछौना व नगर पंचायत, संडीला व नगर पालिका तथा बेहंदर में बैठकें होंगी, जिसमें समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शराफत अली व पदाधिकारी, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य के अतिरिक्त आयोजक मिसबहाउद्दीन, पूर्व एमएलसी राजकुमार अग्रवाल, पीके वर्मा, राम प्रकाश शुक्ला व खंड विकास अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैठक में परिचय पत्र बनवाने के संबंध में भी चरचा की। बैठक में फखरुल इस्लाम फक्कन, महासचिव वीरे यादव, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, अमित बाजपेयी, डेरानाथ और संजय मिश्र समेत कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed