फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The condition of five inter colleges is being changed with an investment of two crore rupees.

Hardoi News: दो करोड़ से बदली जा रही पांच इंटर कॉलेजों की दशा

Tue, 04 Nov 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
The condition of five inter colleges is being changed with an investment of two crore rupees.
फोटो 01: आर्यकन्या इंटर कॉलेज में काम करते श्रमिक व लगी सामग्री। संवाद
हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षिक वातावरण के लिए माहौल को बेहतर बनाने के लिए दशा और दिशा सुधारी जा रही है। पांच इंटर कॉलेजों में करीब दो करोड़ रुपये से काम कराया जा रहा है। चयनित विद्यालयों में मरम्मत और नवीनीकरण की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत विद्यालयों को बेहतर बनाया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सके। विद्यार्थियों को कक्षा में सुविधा और सहूलियत मिल जाए। प्रोजेक्ट अलंकार में करीब दो करोड़ रुपये से शासन ने पांच इंटर कॉलेजों में काम कराने की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी। काम कराने की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है। शासन ने प्रोजेक्ट अलंकार में चठिया के चित्तर सिंह संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पिहानी के हामिद अली इंटर कॉलेज, मल्लावां के रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज, जलिहापुर के सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज और शहर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में काम कराने की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने पहली किस्त में मिले रुपये से काम भी शुरू करा दिया है। बताया कि प्रोजेक्ट अलंकार में शासन की तरफ से आर्य कन्या इंटर कॉलेज के लिए 85,00,000 रुपये की स्वीकृति में 34,00,000 रुपये मिले हैं। ऐसे ही सुभाष चंद्र इंटर कॉलेज के लिए 66,00,000 रुपये की स्वीकृति में से 16,00,000 रुपये मिले हैं। चित्तर सिंह संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के लिए 25,00,000 की स्वीकृति में 10,00,000 रुपये, हामिद अली इंटर कॉलेज के लिए 5,00,000 रुपये की स्वीकृति में 2,00,000 रुपये और रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज के लिए 14,00,000 रुपये की स्वीकृति में 5,60,000 रुपये मिले हैं। इस धनराशि से ही काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रोजेक्ट अलंकार के तहत अशासकीय विद्यालयों में काम कराने की स्वीकृति मिली थी। पहली किस्त के रुपये मिलने पर काम कराया जा रहा है। प्रयास है कि काम गुणवत्तापरक और समय से करा लिया जाए। पहली किस्त के रुपये खर्च होने पर दूसरी किस्त की मांग की जाएगी। पांचों स्कूलों में काम चल रहा है। -प्रदीप पाल, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed