{"_id":"6781e89ba010c0c720077b50","slug":"the-committee-will-investigate-the-matter-of-payment-without-work-hardoi-news-c-12-1-knp1061-962932-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिना काम के भुगतान मामले की समिति करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिना काम के भुगतान मामले की समिति करेगी जांच
Sat, 11 Jan 2025 11:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 11 Jan 2025 11:48 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। विकास खंड बेहंदर की ग्राम पंचायत चांदा बैजा में बिना काम कराए ही भुगतान के मामले की दो सदस्यीय समिति जांच करेगी। विधायक ने गांव में गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए ग्रामीणों के शिकायती पत्र पर जांच और कार्रवाई के लिए लिखा है। सीडीओ ने दो सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है।
बेहंदर की ग्राम पंचायत चांदा बैजा में बिना काम कराए भुगतान निकाले जाने की शिकायत गांव निवासी धनपति आदि ने की है। बालामऊ विधायक रामपाल वर्मा ने भी चांदा बैजा में विकास कार्यों में गड़बड़ी और बिना काम भुगतान की जांच के लिए पत्र लिखा है। जिसमें प्रधान और पंचायत सचिव पर विकास कार्यों और भुगतान में मनमानी की बात कही है।
सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है। जिसमें जिला ग्राम विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक प्रेम प्रकाश त्रिपाठी और राष्ट्रीय जल प्रबंध योजना उपखंड संडीला के सहायक अभियंता राहुल वर्मा को नामित किया है।
विज्ञापन
सीडीओ ने दोनों अधिकारियों से कहा है कि वह शिकायती पत्र में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्यों का स्थलीय सत्यापन और अभिलेखों का परीक्षण करते शिकायतकर्ता के बयान के साथ एक सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराएंगे।