फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The committee will investigate giving 82 lakhs to the farm without buying and selling

Hardoi News: बिना खरीदे-बेचे फार्म को 82 लाख देने की जांच करेगी कमेटी

Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The committee will investigate giving 82 lakhs to the farm without buying and selling
हरदोई। बिना कुछ खरीदे-बेचे ही मनरेगा से सामग्री अंश का 82 लाख रुपये से अधिक का भुगतान लेने के मामले की जांच अब वृहदस्तर पर होगी। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी से एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

बीती तीन अगस्त के अंक में अमर उजाला ने कुछ खरीदा न बेचा और ले लिया 82 लाख का भुगतान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया था कि वर्ष 2022-23 में हरपालपुर विकास खंड की अलग-अलग ग्राम पंचायतों ने खाटू श्याम कांट्रेक्टर्स एंड सप्लायर्स को 82 लाख 70 हजार रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया था।
विज्ञापन

इस फर्म ने जीएसटी की ऑनलाइन साइट पर अपना कारोबार वर्ष 2022-23 में शून्य बताया था। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने खबर को संज्ञान में लेकर मामले की जांच कराने के निर्देश सीडीओ सौम्या गुरुरानी को दिए थे। सीडीओ ने तीन अगस्त को ही जिला विकास अधिकारी और उपायुक्त जीएसटी (व्यापार कर) की टीम गठित कर दी थी। अब डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने सोमवार को नई जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में उपजिलाधिकारी सवायजपुर, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त जीएसटी और बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को शामिल किया है। इस टीम को एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश भी सीडीओ ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर हुआ जांच का आदेश, इधर फर्म को फिर 13 लाख रुपये का भुगतान
तीन अगस्त को खबर प्रकाशित होने के बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने दो सदस्यीय कमेटी जांच के लिए बना दी थी। सीडीओ कार्यालय से जांच कमेटी का आदेश हो रहा था, तो उसी दिन हरपालपुर की खंड विकास अधिकारी ने बड़ा कारनामा कर दिया। जिस फर्म को संदिग्ध मान लिया गया, उसी फर्म को तीन अगस्त को भी 13 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कर दिया गया। यह भुगतान हरपालपुर विकास खंड की चाऊंपुर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्याें के सापेक्ष किया गया।



फर्म की रसीदों पर दर्ज है कंप्यूटर ऑपरेटर का मोबाइल नंबर
खाटू श्याम कांट्रेक्टर्स एंड सप्लायर्स फर्म का पता छह जनवरी 2023 को कृष्ण कुमार मिश्रा नबीपुरवा दर्ज कराया गया था। 30 मई 2023 को इस फर्म का पता बदलवा दिया गया। नया पता 01, विश्वनाथ मंदिर, कैनाल रोड प्रगतिनगर हरदोई दर्ज कराया गया। पूर्व में दर्ज पते की तलाश की गई थी, तो यह हरपालपुर ब्लाक में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर का पता निकला था। फर्म का पता भले ही बदल गया हो, लेकिन फर्म के बिलों में जो मोबाइल नंबर दर्ज है वह कंप्यूटर ऑपरेटर का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed